एमजी मोटर इंडिया ने नेक्स्ट-जेन हेक्टर का पहला टीजर किया लॉन्च

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एमजी मोटर इंडिया ने नेक्स्ट-जेन हेक्टर का पहला टीजर किया लॉन्च

-एमजी मोटर्स ने जल्द ही लॉन्च होने वाली अपनी नेक्स्ट-जेन हेक्टर में भारत के सबसे बड़े 14 इंच के एचडी पोट्रेट इंफोटेनमेंट सिस्टम को पेश किया

गुरुग्राम/- एमजी मोटर इंडिया ने नेक्स्ट-जेन हेक्टर का पहला टीजर लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को पूरी तरह से संतुष्ट कर उनके अनुभव को समृद्ध बनाना है। नेक्स्ट-जेन हेक्टर के इंटीरियर की परिकल्पना “सिम्फनी ऑफ लग्जरी” के तौर पर की गई है। भारत के सबसे बड़े 14 इंच के एचडी इंफोटनेमेंट सिस्टम से लैस यह एसयूवी गाड़ी में बैठे लोगों को शानदार सिनेमाई अनुभव प्रदान करेगी।
                 भारत की पहली इंटरनेट कार के रूप में लॉन्च की गई, हेक्टर काफी मजबूत, बोल्ड, विश्वसनीय और भरोसेमंद है। अपनी बेमिसाल विरासत की नींव पर निर्मित नेक्स्ट-जेन हेक्टर को एसयूवी में सवार यात्रियों के अनुभव को और शानदार बनाने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। इस एसयूवी में नए जमाने के उपभोक्ताओं की कल्पनाओं को कैद किया गया है।

एमजी मोटर इंडिया के विषय में
साल 1924 में यूके में संस्थापित मोरिस गैराजेस के वाहन स्पोर्ट्स कार्स, रोडस्टर्स और कैब्रियोलेट सीरीज के लिये विश्व-प्रसिद्ध थे। अपनी स्टाइलिंग, सुंदरता और उत्साही प्रदर्शन के कारण एमजी के वाहन कई सेलीब्रिटीज की पसंद थे, जैसे ब्रिटिश प्रधानमंत्री और ब्रिटिश राज परिवार भी इसमें शामिल है। यूके के एबिंगडन में साल 1930 में स्थापित एमजी कार क्लब के हजारों वफादार प्रशंसक हैं, जो इसे कार के एक ब्राण्ड के लिये विश्व के सबसे बड़े क्लबों में से एक बनाते हैं। विगत 98 वर्षों में एमजी एक आधुनिक, भविष्यगामी और अभिनव ब्राण्ड के तौर पर विकसित हुआ है। हलोल, गुजरात में स्थित उसकी अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधा 80,000 वाहनों के वार्षिक उत्पादन की क्षमता रखती है और वहाँ लगभग 2,500 लोग काम करते हैं। सीएएसई (कनेक्टेड, ऑटोनॉमस, शेयर्ड और इलेक्ट्रिक) परिवहन के अपने सपने के आधार पर यह तेजतर्रार कारमेकर आज ऑटोमोबाइल सेगमेंट में विभिन्न ‘अनुभवों’ को शामिल कर चुका है। इसने भारत में कई ‘पहलों’ की पेशकश की है, जैसे भारत की पहली इंटरनेट एसयूवी- एमजी हेक्टर, भारत की पहली प्योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट एसयूवी- एमजी जेडएस ईवी और भारत की पहली ऑटोनॉमस (लेवल 1) प्रीमियम एसयूवी- एमजी ग्लॉस्टर और पर्सनल एआई असिस्टेन्ट एवं ऑटोनॉमस (लेवल 2) टेक्नोलॉजी वाली भारत की पहली एसयूवी- एमजी एस्टर।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox