
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- नेहरू युवा केंद्र जिला दक्षिण-पश्चिम व माता मूर्तिदेवी महिमा मंडल के तत्वाधान में नजफगढ़ देहात के करीब 30 युवाओं को दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया। इस पर्यटन भ्रमण में जिले के लिए नवचयनित एनवाईवी व विभिन्न मंडलों के सदस्य मौजूद रहे।
युवा पर्यटन शांति और दोस्ती के तहत सांस्कृतिक व ऐतिहासिक विरासत इस भ्रमण का मुख्य विषय रहा। इस अवसर पर एनवाईके के जिला समन्वयक एस पी सिंह ने बताया कि युवाओं को विश्व पर्यटन अभियान के तहत लालकिला, कुतुब मिनार, नेहरू तारामंडल, राजघाट व इंडियागेट का भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी संस्कृति व ऐतिहासिक धरोहरों से जोड़ना व उनकी जानकारी देना है। माता मूर्तिदेवी महिला मंडल की अध्यक्षा भावना शर्मा ने युवाओं को पर्यटन पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी देश की संस्कृति की पहचान उसकी ऐतिहासिक धरोहरें होती है। जिनसे पता चलता है कि अतीत में उनका देश कितना समृद्ध था। हमे अपने देश ही नही बल्कि विश्व संस्कृति को भी जानना चाहिए। हमारा आपसी मेलझोल व सांस्कृतिक आदान-प्रदान ही हमे विकास की नई गति प्रदान करता है।


More Stories
नजफगढ़ MLA नीलम कृष्ण पहलवान ने हीरा पार्क कॉलोनी में नई सीवर लाइन का किया शुभारंभ
IBC में बड़े बदलाव की तैयारी: 14 दिन में होगा फैसला
दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: घरेलू विवाद ने ली महिला की जान
चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, क्या पुलिस के शिकंजे में गैंग ?
आज़ादी पर्व 2026 और ‘सेवा तीर्थ’ ग्रंथ की तैयारियों का ऐलान
जम्मू इंटरनेशनल मैराथन में दिखा जबरदस्त जोश