ऋषिकेश एम्स में भर्ती मंत्री सतपाल महाराज की हालत स्थिर, मुख्यमंत्री धामी ने किया दौरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-स्वास्थ्य बिगड़ने पर एम्स में भर्ती

उत्तराखंड/उमा सक्सेना/-  उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ मंत्री सतपाल महाराज को स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेने में दिक्कत और निमोनिया की शिकायत के बाद डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में एडमिट किया गया। हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी
एम्स के मेडिसिन विभाग के प्रमुख प्रोफेसर रविकांत के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम मंत्री के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनके सभी जरूरी पैरामीटर सामान्य हैं और इलाज का सकारात्मक असर दिख रहा है। मेडिकल रिपोर्ट्स भी संतोषजनक बताई जा रही हैं, जिससे उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने लिया हालचाल
गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं एम्स पहुंचे और मंत्री सतपाल महाराज का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर इलाज की पूरी जानकारी ली और मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मंत्री से मुलाकात कर उनका मनोबल भी बढ़ाया।

कई नेता और अधिकारी रहे मौजूद
मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल समेत कई अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों और डॉक्टरों ने मंत्री के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

स्थिति में सुधार, चिंता की बात नहीं
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक मंत्री को हल्का निमोनिया है, लेकिन उनकी स्थिति अब स्थिर है और पहले से बेहतर हो रही है। सभी जरूरी जांच रिपोर्ट सामान्य हैं, जिससे डॉक्टरों ने जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox