नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिले के उत्तम नगर थाना पुलिस ने एक बेहद कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रणजीत उर्फ हनी निवासी पंखा रोड, जेजे कॉलोनी, उत्तम नगर के रूप में हुई है, जो थाना बिंदापुर का एक सक्रिय अपराधी है और अब तक 35 से अधिक आपराधिक मामलों में संलिप्त पाया गया है।
द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह द्वारा सड़क अपराधों पर रोक लगाने के निर्देशों के तहत बीट स्टाफ ने गुप्त सूचना पर तत्परता से कार्य करते हुए यह सफलता प्राप्त की।
कार्रवाई :
गुप्त सूचना के आधार पर उत्तम नगर थाना के बीट स्टाफ- कांस्टेबल जगबीर सिंह, कांस्टेबल नवीन, कांस्टेबल मुनि राज और कांस्टेबल नमो नारायण ने डीडीए पार्क, काली बस्ती के पास एक स्कूटी सवार संदिग्ध युवक को पीछा कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान एक बटनदार चाकू, एक चोरी की स्कूटी और एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी रणजीत उर्फ हनी की निशानदेही पर पुलिस ने- एक चोरी की बाइक दो अतिरिक्त चोरी के मोबाइल फोन भी बरामद किए।


More Stories
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन
चलती बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए
गांव में सनसनी: युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Delhi: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी