आगरा में गैस संकट गहराया, ब्लैक मार्केट में दोगुनी कीमत पर बिक रहे सिलिंडर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-सर्वर फेल होने से ठप पड़ी बुकिंग व्यवस्था

आगरा/उमा सक्सेना/-   ताजनगरी आगरा में रसोई गैस की भारी किल्लत ने आम जनता और छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। घरेलू एलपीजी सिलिंडर, जिसकी तय कीमत लगभग 923 रुपये है, वह खुलेआम 1700 से 1900 रुपये तक में बेचा जा रहा है। गैस आपूर्ति में बाधा और तकनीकी खामियों का फायदा उठाकर कालाबाजारी करने वाले सक्रिय हो गए हैं, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा असर पेठा उद्योग, हलवाई, डेयरी संचालक और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों पर पड़ा है, जिन्हें मजबूरी में महंगे दामों पर सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है।

गैस बुकिंग के लिए उपयोग होने वाली आईवीआरएस सेवा और मोबाइल एप अचानक ठप हो गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर पर अधिक लोड के चलते ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया बाधित हो गई है। इस तकनीकी गड़बड़ी का फायदा उठाकर बिचौलिए और हॉकर गैस सिलिंडर की कालाबाजारी कर रहे हैं, जबकि आम लोग बुकिंग तक नहीं कर पा रहे हैं।

ओटीपी सिस्टम बना परेशानी की जड़
तेल कंपनियों द्वारा लागू की गई ओटीपी आधारित डिलीवरी व्यवस्था भी अब उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गई है। सर्वर में खराबी के कारण लोगों के मोबाइल पर ओटीपी नहीं पहुंच रहा, जिसके बिना गैस सिलिंडर की डिलीवरी नहीं की जा रही। इससे स्थिति और गंभीर हो गई है और लोगों को मजबूरन ब्लैक में गैस खरीदनी पड़ रही है।

गोदामों पर लंबी कतारें, फिर भी खाली हाथ लौटे लोग
शहर के विभिन्न गैस गोदामों के बाहर सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी जा रही है। बिचपुरी रोड स्थित गोदामों पर सुबह 6 बजे से लोग खाली सिलिंडर लेकर इंतजार करते रहे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिल सकी। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक सिलिंडर नहीं मिल पाया है, जिससे उनके घरों में खाना बनाना तक मुश्किल हो गया है।

प्रशासन की कार्रवाई, कालाबाजारी पर शिकंजा कसने की कोशिश
जिला प्रशासन ने गैस सिलिंडर की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। संबंधित अधिकारियों के अनुसार, दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही, हॉकर्स और बिचौलियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है ताकि स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox