असम/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- भारत में जहां एक तरफ गर्मी से लोगों का जीना बेहाल हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ राज्यों में बारिश आफत बनी हुई है। दरअसल, असम में भीषण बारिश के वजह से भयानक बाढ़ आया हुआ है। 28 मई से राज्य में मूसलाधार बारिश हो रही है। अब तक बाढ़ की वजह से राज्य में 26 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं 15 जिलों में 1.6 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
असम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बाढ़ की रिपोर्ट में हैलाकांडी जिले में बाढ़ की वजह से पानी में डूबने से एक शख्स की मौत हो गई। बाढ़ की वजह से असम में जान और माल का काफी नुकसान हो रहा है। खेत खलिहान पानी में डूब गए हैं। घर पानी में डूब गए हैं। जिसके वजह से राज्य में खाने पीने की चीजों की कमी हो गई है और लोग शेल्टर हाउस में शरण लेने को मजबूर हो गए हैं।
शेल्टर कैंप में 22 हजार लोग रहने को मजबूर
असम का करीमगंज जिला बाढ़ से काफी प्रभावित हुआ है। यहां पर अभी तक 1.52 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं जिसमें 41,711 बच्चे शामिल हैं। राज्य के 225 गांव की हालत बेहद खराब है। लोगों के घर पानी में समा गए हैं और खाने का सामान नहीं बचा है। जिसके बाद तकरीबन 22 हजार लोगों ने शेल्टर कैंप में शरण ली है।
ये इलाके हुए प्रभावित
रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ के पानी ने 1378.64 हेक्टेयर खेत को नष्ट कर दिया है। बाढ़ प्रभावित जिलों में विश्वनाथ लखीमपुर, होजई, बोंगाईगांव, नलबाड़ी, तामुलपुर, उदलगुरी, दरांग, धेमाजी, हैलाकंदी, करीमगंज, हैलाकंदी, गोलपारा, नगांव, चिराग और कोकराझार शामिल हैं। वहीं असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने असम की पुलिस काजीरंगा नेशनल पार्क के प्रशासन के साथ बाढ़ के हालातों में नेशनल पार्क के जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मीटिंग की है।


More Stories
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन
चलती बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए
गांव में सनसनी: युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Delhi: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी
तमिलनाडु चुनाव 2026: विजय का बड़ा ऐलान, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज: दोपहर 1:15 बजे जारी होंगे नतीजे