अमृतपाल पर कसता शिकंजा, गनमैन गोरखा बाबा लुधियाना से गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
December 25, 2025

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमृतपाल पर कसता शिकंजा, गनमैन गोरखा बाबा लुधियाना से गिरफ्तार

-अमृतपाल को 158 विदेशी खातों से फंडिंग, 28 खातों से 5 करोड़ से ज्यादा भेजी गई रकम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पंजाब में वांछित बन चुके अमृतपाल सिंह पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने अमृतपाल के गनमैन गोरखा बाबा को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। साथ पुलिस अमृतपाल के बैंक अकाउंटस व सोशल मीडिया अकाउंटस की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि अमृतपाल को 158 विदेशी खातों से फंडिंग की गई है। 28 खातों से 5 करोड़ से ज्यादा की रकम भेजी गई है।  
                    वारिस पंजाब दे के चीफ और खालिस्तान सपोर्टर अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अमृतपाल के लिए चल रहे ऑपरेशन का आज छठा दिन है। अमृतपाल की नई तस्वीर सामने आई है, इसमें वह बाइक को एक ठेले पर रखकर ले जाता नजर आ रहा है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों को जांच के दौरान पता चला कि अमृतपाल को 158 विदेशी खातों से फंडिंग की जा रही थी। इनमें से 28 खातों से 5 करोड़ से ज्यादा की रकम भेजी गई थी। इन खातों का संबंध पंजाब के माझा और मालवा से है। अमृतसर, तरनतारन, बटाला, गुरदासपुर, जालंधर, नवांशहर, कपूरथला और फगवाड़ा के खातों का संबंध अमृतपाल से मिला है।
                  पंजाब के पड़ोसी राज्यों के अलावा उत्तराखंड में भी अमृतपाल के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। गुरुघरों की भी जांच की जा रही है। अमृतपाल के साथी तजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा को लुधियाना में गिरफ्तार किया गया है। वह अमृतपाल का गनर है। उसके पास हथियार का लाइसेंस नहीं है।

19 और 20 मार्च को हरियाणा में रुका अमृतपाल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल पंजाब से फरार हो चुका है। हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिला के शाहबाद में अमृतपाल के रुकने की बात सामने आ रही है। 19 और 20 मार्च को वह हरियाणा में रुका था। इस मामले में पंजाब पुलिस ने कुरुक्षेत्र से एक महिला को भी हिरासत में लिया है। महिला से लगातार पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस पता करने में जुटी है कि क्या महिला को अमृतपाल जानता था या महिला के घर वह जबरदस्ती घुसा था। आशंका है कि अमृतपाल हरियाणा से उत्तराखंड भाग गया है। इसका इनपुट उत्तराखंड पुलिस को शेयर किया गया है।
                   पंजाब के पाकिस्तान से सटे बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट फिरोजपुर और तरनतारन जिलों में इंटरनेट पर पाबंदी शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक बढ़ा दी गई है। अजनाला, मोगा, संगरूर व मोहाली से इंटरनेट की पाबंदी हटा दी गई है। अमृतपाल के भाई हरप्रीत सिंह समेत उसके 11 साथियों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में बाबा बकाला कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है। बाबा बाकाला कोर्ट से अमृतपाल के इन 11 साथियों को अजनाला पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया। इसके बाद पुलिस ने इन सभी को अजनाला कोर्ट में पेश किया।

विदेशी फंडिंग में एजेंसियों का फोकस पॉइंट पर
1. देश में खोले गए खातों के दस्तावेज की जांच होगी।
2. खाता कब खोला गया, पहला ट्रांजैक्शन कब हुआ, विदेशों से रकम कब आई।
3. किन-किन देशों से पैसे आए। जब रकम आई तो आगे कहां ट्रांजैक्शन हुआ।
4. खाते किसके नाम पर खोले गए, क्या वही खाता ऑपरेट करता था या अमृतपाल की संस्था का कोई मेंबर।
5. वारिस पंजाब दे और आनंदपुर खालसा फोर्स के मेंबर्स की संपत्तियों की भी जांच की जाएगी।

सीसीटीवी में कैद हुई ठेले पर भागने की तस्वीर
अमृतपाल की दो तस्वीरें बुधवार को सामने आईं। एक में वह मर्सिडीज से उतरकर गली में जाता दिखा। दूसरी में ठेले पर बैठा नजर आ रहा है। अमृतपाल सिंह की एक तस्वीर बुधवार को सामने आई है। इसमें वह शाहकोट की गली में नजर आया। पुलिस ज्यादा दूर नहीं थी। यह तब का वीडियो है, जब शाहकोट में पुलिस अमृतपाल का पीछा कर रही थी। पुलिस ने दो गाड़ियां जब्त की थीं और 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। इससे थोड़ी ही दूरी पर अमृतपाल मर्सिडीज से उतर कर गली में घुसता दिखा था।


                 इसके अलावा एक और फोटो वायरल हो रही है। इसमें अमृतपाल ठेले पर बैठा नजर आ रहा है। तस्वीर जालंधर के गांव नंगल अंबिया की है। जहां अमृतपाल अपनी ब्रेजा कार को छोड़ मोटरसाइकिल पर फरार हुआ। मोटरसाइकिल बुधवार शाहकोट से तकरीबन 42 किमी दूर फिल्लौर-नूर महल रोड पर नहर के किनारे मिली। इसके बाद ठेले पर अमृतपाल की तस्वीर नजर आई।

पुलिस ने एक बुलेट और सप्लेंडर बाइक बरामद की
अमृतपाल के साथियों द्वारा खुद का बुलेट बाइक छोड़ स्पलेंडर बाइक पिस्टल के बल पर छीना गया है। पुलिस ने दोनों बुलेट व सप्लेंडर बाइक बरामद कर लिया है। ये दोनों बाइक सादिकपुर से मिली है। पुलिस के मुताबिक जिन लोगों ने ये बाइक छीनी, वे गांव नंगल अंबिया से अमृतपाल के साथ ही भागे थे। पुलिस ने दोनों बाइक बरामद कर उनकी नंबर प्लेट जांच के लिए भेज दी है। इसी इलाके में पुलिस लगातार सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। जिस व्यक्ति से आरोपियों ने पिस्टल के बल पर बाइक छीनी, पुलिस उसकी पहचान कर उससे घटनाक्रम की जानकारी हासिल करेगी।

6 दिनों से अमृतपाल का करीबी तूफान लापता
अमृतपाल का करीबी और वारिस पंजाब दे का जिला प्रधान लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान सिंह करीब 6 दिनों से घर नहीं आया है और न ही अब तक पुलिस उसे गिरफ्तार कर पाई है। परिवार मुताबिक अजनाला घटना के बाद से ही वह घर पर रहता था।
               अजनाला पुलिस ने 18 फरवरी को तूफान सिंह को युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप में घर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद अमृतपाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर 23 फरवरी को अजनाला थाने का घेराव कर तूफान सिंह को रिहा करवाया था।

27 को अकाल तख्त के जत्थेदार की सिख समाज से बैठक
पंजाब के मौजूदा हालात को लेकर अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह सिख समाज से 27 मार्च को बैठक करेंगे। इस बैठक में कई बुद्धिजीवी पहुंचेंगे। बैठक में विचार विमर्श किया जाएगा कि किस तरह पंजाब में बिगड़ रहे हालातों को सही किया जा सके। इस बैठक कर इंटेलिजेंस और सरकार की भी पूरी नजर है।

पत्नी से पूछताछ हुई, बब्बर खालसा की एक्टिव मेंबर है किरणदीप
पुलिस की टीम बुधवार को एसपी रैंक की एक महिला अधिकारी को लेकर अमृतपाल के घर पहुंची। तकरीबन 40 मिनट तक यह टीम अमृतपाल के घर में रुकी। जानकारी के अनुसार पुलिस ने जहां उसकी मां से बातचीत की, अमृतपाल की पत्नी किरणदीप सिंह के साथ भी पूछताछ हुई है।
                 अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर के संबंध बब्बर खालसा इंटरनेशनल के साथ सामने आए हैं। इतना ही नहीं, किरणदीप कौर को यूके की पुलिस ने 2020 में बब्बर खालसा के लिए पैसे इकट्ठे करने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था।

अमृतपाल ने हुलिया बदला, पुलिस ने जारी की तस्वीरें
मंगलवार को अमृतपाल की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें उसका हुलिया बदला हुआ है। उसने दाढ़ी कटवा ली है, पारंपरिक सिख बाणा उतार दिया है और पिंक रंग की पगड़ी में हैं। ब्रेजा कार छोड़ने से पहले वह नंगल अंबिया गांव के गुरुद्वारा में रुका था। जहां उसने गुरुद्वारे के ग्रंथी रणजीत सिंह व परिवार को एक घंटे के लिए बंधी बनाया था। यहीं अमृपाल ने अपना हुलिया भी बदला था।

अमृतपाल सिंह का हैंडलर गिरफ्तार
अमृतपाल सिंह का हैंडलर व लंदन में बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सदस्य अवतार सिंह खंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। लंदन में अवतार खंडा ने भारतीय उच्चायोग की बिल्डिंग पर से तिरंगा उतारा और उसका अपमान किया।
                  इसके बाद भारत में यूके के उच्चायोग को तलब किया गया। जिसके बाद एक ही दिन में यूके पुलिस अवतार खंडा को गिरफ्तार कर लिया। खंडा खालिस्तान समर्थक संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल का मेंबर और अमृतपाल का हैंडलर है। वह पाकिस्तान में बैठे आतंकी परमजीत सिंह पम्मा का भी खास है।

पंजाब में अमृतपाल प्रकरण में शिअद देगा कानूनी मददः सुखबीर बादल बोले- पुलिस एक्शन ’असंवैधानिक’ और ’षड्यंत्र’; मोबाइल नंबर किए जारी
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस की कार्रवाई को अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने “असंवैधानिक“ और “षड्यंत्र“ बताया है। उन्होंने पकड़े गए 154 लोगों को कानूनी सहायता की पेशकश की।
                 पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है। इस कार्रवाई के बीच सरकार राज्य व भारत में लगातार सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक भी कर रही है और नजर भी रखे हुए हैं, लेकिन देश-विदेश में बैठे सिखों का विरोध कई सालों से जेलों में बंद बंदी सिखों की रिहाई के लिए चलाए अभियान को प्रभावित कर सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox