मानसी शर्मा /- एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 39 गेंदों में 74 रन बनाए और पाकिस्तान की गेंदबाज़ी की धज्जियां उड़ाई। इस पारी ने मैच भारत के पक्ष में पूरी तरह मोड़ दिया और पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा।
सोशल मीडिया पर हुआ विवाद
हार की हताशा में कुछ पाकिस्तानी फैंस ने अभिषेक शर्मा का X (पूर्व ट्विटर) प्रोफाइल बड़े पैमाने पर रिपोर्ट किया। रिपोर्टिंग के चलते उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया।
मैच के दौरान अभिषेक और शुभमन गिल ने धमाकेदार ओपनिंग दी, जिससे पाकिस्तानी गेंदबाज़ परेशान रहे। मैच के बाद अभिषेक ने कहा,
“बातों से नहीं, बैट से जवाब दिया है।”
इस बयान और उनके खेल ने उन्हें सोशल मीडिया का हीरो बना दिया।
एशिया कप में बने स्टार
अभिषेक शर्मा इस समय एशिया कप के टॉप स्कोरर हैं। 4 पारियों में उन्होंने 173 रन बनाए हैं, औसत 43.25 और स्ट्राइक रेट 208 का प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी के बाद, उन्होंने बांग्लादेश के विरुद्ध 37 गेंदों में 75 रन बनाकर अपनी बल्लेबाज़ी का दमखम दिखाया।
उनकी आक्रामक बैटिंग, बेखौफ अंदाज़ और सोशल मीडिया पर मिली प्रतिक्रिया ने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया है।


More Stories
चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, क्या पुलिस के शिकंजे में गैंग ?
आज़ादी पर्व 2026 और ‘सेवा तीर्थ’ ग्रंथ की तैयारियों का ऐलान
जम्मू इंटरनेशनल मैराथन में दिखा जबरदस्त जोश
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन