भोपाल/- मध्य प्रदेश में लाखों कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एकजुट होने जा रहें हैं। प्रदेश के शिक्षकों के साथ ही कई कर्मचारी संगठन हड़ताल पर हैं। और लगातार पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग कर रहे हैं। और ऐसे में चुनाव से पहले इन्हें साधने के लिए इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है।
दरअसल बड़े कर्मचारी आंदोलन के पहले कांग्रेस की नजर कर्मचारियों के वोट पर है। पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को लेकर कांग्रेस एक बार फिर सक्रिय हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस सरकार बनते ही पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। ओल्ड पेंशन हैशटैग के साथ ट्विटर पर कमलनाथ का फोटो ट्वीट किया है।
जानकारी के अनुसार पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर 6 महीने से कर्मचारी आंदोलन पर हैं। और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन इसे लेकर बड़ा आंदोलन होने वाला है। प्रदेश के सभी जिलों के कर्मचारी एक साथ प्रदर्शन करेंगे। मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकार में पुरानी पेंशन योजना लागू हो चुकी हैं।
इसे लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा ने कर्मचारियों को प्रताड़ित किया है। और इनके द्वारा बंद की गई चीजें हमने ही दोबारा शुरू की है। कर्मचारियों के बच्चे बेरोज़गार हो रहे हैं, पुरानी पेंशन का ये हाल है कि अब तक उनके पास रहने को घर नहीं है। रिटायरमेंट के बाद भी परेशानी में कर्मचारी जी रहे हैं।
वहीं इस पर पटलवार करते हुए भाजपा नेता ने कांग्रेस के वादों को भ्रम और झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सुविधा का ध्यान हमने रखा है। कांग्रेस ने पूरे देश में बस भ्रम फैलाने की स्थिति पैदा की है। हर चीज पर राजनीति और झूठ कांग्रेस फैलाते हुए नजर आए हैं। ऐसे झूठे वादों पर जनता इनको बिलकुल वोट नहीं देगी।


More Stories
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात
हरियाणा की बेटी भावना कौशिक ने रचा इतिहास, असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर परीक्षा में हासिल की शानदार रैंक
दिल्ली में वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश: दो चोर और एक रिसीवर गिरफ्तार
23 लाख की लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद
एक दिन, तीन मैराथन—बहादुरगढ़ के धावकों ने दिखाया दम, हर मंच पर जीते दिल
उत्तर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 लुटेरे और झपटमार गिरफ्तार