अपने कर्तव्यों से विद्यार्थियों पर छाप छोड़े शिक्षक- उपशिक्षा निदेशक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अपने कर्तव्यों से विद्यार्थियों पर छाप छोड़े शिक्षक- उपशिक्षा निदेशक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पूर्वी जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली अध्यापक परिषद जिला पूर्व द्वारा आयोजित कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम में उपरोक्त बातें श्री पी के त्यागी, उप शिक्षा निदेशक,जोन 3 ने कही। विदित हो कि दिल्ली अध्यापक परिषद, जिला पूर्व ने हर वर्ष की भांति इस बार भी कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। कोरोना काल की वजह से यह कार्यक्रम को ऑनलाइन आयोजित किया गया। यद्यपि कार्यक्रम का कुछ हिस्सा प्रत्यक्ष रूप से राजकीय विद्यालय आई पी एक्सटेंशन मे आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री अशोक गौड़ ,प्रधानाचार्य, राजकीय विद्यालय आई पी एक्सटेंशन, के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम में अतिथि स्वागत एवं परिचय श्री अवधेश पराशर ने तथा संगठन परिचय श्री जगदीश सोलंकी ने करवाया। कार्यक्रम में शामिल उप निदेशक शिक्षा, श्री पी के त्यागी ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस कोरोना संकट के समय शिक्षकों नें जहां ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से शिक्षा दी वहीं कोरोना फ्रंटलाइन कार्यकर्ता के रूप में समाज और राष्ट्र की सेवा की है।उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने कर्तव्यों से बच्चों पर अपनी अमिट छाप छोड़ सकता है।
कार्यक्रम में मुख्यवक्ता, समाजसेवी, शिक्षाविद श्री जतिन सार्थक जी ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे अपनी मातृभूमि, संविधान, भारतीए संस्कृति आदि के प्रति सम्मान रखनेवाले छात्र तैयार करें। उन्होंने शिक्षकों का उत्साह वर्धन करते हुए आचार्य विनोबा भावे के कथन की याद दिलाई और कहा कि ष्शिक्षकों में नर से नारायण बनाने की क्षमता है।ष्उन्होंने कहा कि एक अच्छा शिक्षक विद्यार्थियों की छिपी हुई भावनाओं को पहचान कर उसकी प्रतीभा को निखारता है। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में उपस्थित दिल्ली अध्यापक परिषद के प्रचार मंत्री अनिल कुमार चैधरी ने शिक्षकों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। श्री अशोक कुमार गौड़ ,विद्यालय प्रमुख, आई पी एक्सटेंशन ,ने भी शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षक कर्तव्यों के पालन और निर्वहन में हमेशा से आगे रहा है। कार्यक्रम के अंत में जिला पूर्वी के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर शर्मा ने सभी महानुभावों और शिक्षकों का कार्यक्रम में जुड़ने के लिए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सुरेन्द्र आर्य ,कोषाध्यक्ष, जिला पूर्वी ने किया तथा तकनीकी सहायता श्री दयानंद,मंत्री जिला पूर्व ने उपलब्ध कराई।कार्यक्रम के आयोजन में संजय तिवारी, सिद्धार्थ अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने महती भूमिका निभाई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox