अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर दिल्ली में जनकल्याण की नई पहल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-“100 अटल कैंटीन” का होगा शुभारंभ, 5 रुपये में मिलेगा पौष्टिक भोजन

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के पावन अवसर पर दिल्ली एक ऐतिहासिक और जनहितकारी पहल की साक्षी बनने जा रही है। इस विशेष मौके पर दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी में “100 अटल कैंटीन” शुरू करने की घोषणा की गई है।

इस पहल का उद्देश्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को सम्मानजनक जीवन की सुविधा प्रदान करना है। सरकार का कहना है कि यह योजना केवल भोजन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से करुणा, सेवा और समावेशी विकास की भावना को आगे बढ़ाया जाएगा।

इन अटल कैंटीनों में गरीब, श्रमिक, बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों को मात्र 5 रुपये में स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार का मानना है कि यह कदम न सिर्फ भूख और कुपोषण से लड़ने में मदद करेगा, बल्कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के सामाजिक सरोकारों और जनसेवा की सोच को भी साकार करेगा। 

दिल्ली सरकार के अनुसार, अटल कैंटीनों का संचालन इस तरह किया जाएगा कि हर व्यक्ति को गरिमा के साथ भोजन मिले और कोई भी भूखा न सोए। इस योजना को राजधानी में जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और स्थायी कदम माना जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox