नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नेपाल/ मानसी शर्मा – राजधानी की फुटबॉल संरक्षक संस्था फुटबॉल दिल्ली (एफडी) ने भारत और कतर के बीच होने वाले फीफा विश्व कप 2026/एएफसी एशियाई कप 2027 के संयुक्त क्वालीफायर मैच की मेजबानी के लिए अपना दावा पेश किया है। एफडी ने कहा कि उसने इस मामले में आधिकारिक रूप से अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के सामने अपनी बोली पेश कर दी है। यह मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा।
फुटबॉल दिल्ली के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि हमें फीफा विश्व कप के संयुक्त क्वालीफायर मैच की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए गर्व है। यह मैच भारतीय फुटबॉल के लिए बहुत महत्व रखता है। साथ ही दिल्ली में इस खेल को विकसित करने के हमारे विजन के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। इस तरह के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी से हमारे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। साथ ही ज्यादा लोगों को फुटबॉल के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। इसी साल 21 नवंबर को खेले जाने वाले फीफा विश्व कप 2026/एएफसी एशियाई कप 2027 के संयुक्त क्वालीफायर मैच में दोनों देशों के हजारों फुटबॉल प्रशंसकों के आने की उम्मीद है।


More Stories
सिविक सेंटर के बाहर सफाई कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन
आगरा में गैस संकट गहराया, ब्लैक मार्केट में दोगुनी कीमत पर बिक रहे सिलिंडर
कांग्रेस में उठे मतभेद के स्वर, विधायक कुलदीप वत्स के बयान से सियासत गरम
इंदौर अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलेंडर धमाकों में 8 की मौत
सब्जी मंडी में स्नैचर गिरफ्तार, CCTV और खुफिया जानकारी से पुलिस को बड़ी सफलता
साध नगर में भीषण आग, इमारत में फंसे एक ही परिवार के 9 लोग