उत्तर प्रदेश/सिमरन मोरया/- उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार देने के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार मेले आयोजित कर रही है। श्रम एवं सेवायोजन विभाग के तहत चल रहे रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से फरवरी महीने में 20से ज्यादा जिलों में जनपद स्तरीय और क्षेत्रीय रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। इनमें कुल 98,000से ज्यादा पद भरे जाएंगे। फ्रेशर से लेकर अनुभवी उम्मीदवारों के लिए 10वीं पास से लेकर पीजी तक की योग्यता वाले युवा सीधे इंटरव्यू देकर नौकरी हासिल कर सकते हैं।
किन-किन जिलों में लगेंगे मेले?
जानकारी के अनुसार, देवरिया, प्रतापगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर, गोंडा, चंदौली, कानपुर नगर, पीलीभीत, उन्नाव, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर, भदोही, सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर, महोबा, अमेठी, झांसी, अयोध्या, आजमगढ़, जौनपुर और बुलंदशहर समेत 20से ज्यादा जिलों में ये मेले हो रहे हैं। कुछ मेले 27-28फरवरी को तो कुछ मार्च के पहले सप्ताह में आयोजित होंगे। हर मेला अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों के साथ होगा, जहां 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट युवाओं के लिए पद उपलब्ध हैं।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
1. सबसे पहले पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद होमपेज पर “रजिस्ट्रेशन/लॉगिन” पर क्लिक करें।
3. फिर नए यूजर के रूप में नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, शैक्षणिक योग्यता आदि भरकर पंजीकरण करें।
4. इसके बाद जरूरी दस्तावेज (मार्कशीट, सर्टिफिकेट, आधार, PAN) अपलोड करें और प्रोफाइल पूरा करें।
5. लॉगिन करके “रोजगार मेला” सेक्शन में जाएं, अपने जिले या योग्यता के अनुसार मेला चुनें और आवेदन कन्फर्म करें।
कितनी सैलरी मिल सकती है?
विभिन्न पदों पर न्यूनतम 10,000 रुपये से शुरू होकर 35,000-50,000 रुपये तक मासिक वेतन के अवसर हैं। कंपनियां इंटरव्यू के आधार पर चयन करेंगी।


More Stories
द्वारका में पुलिस का डबल एनकाउंटर ऑपरेशन, दो कुख्यात अपराधी दबोचे गए
नजफगढ़ MLA नीलम कृष्ण पहलवान ने हीरा पार्क कॉलोनी में नई सीवर लाइन का किया शुभारंभ
IBC में बड़े बदलाव की तैयारी: 14 दिन में होगा फैसला
दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: घरेलू विवाद ने ली महिला की जान
चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, क्या पुलिस के शिकंजे में गैंग ?
आज़ादी पर्व 2026 और ‘सेवा तीर्थ’ ग्रंथ की तैयारियों का ऐलान