उत्तर प्रदेश/उमा सक्सेना/- समय-सारिणी के अनुसार, शैक्षणिक संस्थानों को 10 से 14 अक्टूबर 2025 तक मास्टर डाटा लॉक करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद विश्वविद्यालय या एफिलेटिंग एजेंसी मास्टर डाटा का सत्यापन करेगी। जिला स्तर पर सीटों और शुल्क का सत्यापन 26 अक्टूबर तक किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन की अवधि 27 से 31 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर छात्र 1 नवंबर 2025 तक अपने संस्थान में जमा करेंगे। संस्थान द्वारा ऑनलाइन सत्यापन 2 नवंबर तक और विश्वविद्यालय या एफिलेटिंग एजेंसी द्वारा डाटा सत्यापन 3 से 6 नवंबर तक किया जाएगा।
त्रुटि सुधार और अंतिम अग्रसरण
छात्रों को आवेदन में कोई गलती होने पर सुधार का अवसर 8 से 11 नवंबर 2025 तक मिलेगा। संशोधित आवेदन 12 नवंबर 2025 तक संस्थान द्वारा अग्रसारित किया जाएगा। इसके बाद 25 नवंबर 2025 तक जिला स्तर पर डाटा सत्यापन और विभागीय अधिकारियों द्वारा डिजिटल सिग्नेचर लॉकिंग पूरी की जाएगी।
छात्रवृत्ति की तिथि और विभाग की अपील
समस्त प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद, 28 नवंबर 2025 को पात्र छात्रों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति भेजी जाएगी। विभाग ने सभी शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों और छात्रों से निर्धारित तिथियों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित न रह जाए।
पिछली बार वंचित छात्रों की समस्या का समाधान
यह योजना विशेष रूप से उन छात्रों के लिए है, जो पिछले वर्ष अविश्वास, तकनीकी कारणों और बजट अभाव के कारण छात्रवृत्ति पाने से वंचित रह गए थे। अब समय-सारिणी और ऑनलाइन प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाकर विभाग ने सुनिश्चित किया है कि इस बार सभी योग्य छात्र लाभांवित हों।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे