नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार जनसंदेशों के माध्यम से जागरूकता फैला रहा प्रकृति भक्त फाउंडेशन इस बार गणतन्त्र दिवस के मौके पर प्रकृति संदेश यात्रा का आयोजन करने जा रहा है। इस यात्रा के तहत फाउंडेशन के कार्यकर्ता मिलावटी खाद्य पदार्थों व पॉलिथिन के प्रयोग के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगा।
प्रकृति भक्त फाउंडेशन के चेयरमैन राजेश शर्मा ने प्रकृति संदेश यात्रा के बारें में बताते हुए कहा कि इस यात्रा में स्कूली बच्चों के साथ-साथ नजफगढ़ क्षेत्र के गणमान्य लोग भी शामिल होंगे। यह यात्रा 26 जनवरी को प्रतिभा केंद्र गौशाला रोड से शुरू होगी और नजफगढ़ फिरनी का चक्कर लगाते हुए वापस यहीं खत्म होगी। उन्होंने कहा कि प्रकृतिवाद और राष्ट्रवाद की भावना को जन आंदोलन का रूप देने के लिए प्रकृति संदेश यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा का एकमात्र उद्देश्य लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थ और पॉलिथीन के प्रयोग के खिलाफ जागरूक करना है। उन्होने कहा कि उनका फाउंडेशन न केवल पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है बल्कि समाज में फैली दूसरी कुरितियों के खिलाफ भी काम कर रहा है। फाउंडेशन के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को प्रकृति से जुड़े रहने के फायदे बता रहे है और लोगों को पौधे भी भेंट किया जा रहे हैं। उन्होने सभी से इस प्रकृति संदेश यात्रा में शामिल होने का अनूरोध किया।


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार