नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-
जेबीटी घोटाले में सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चैटाला की सजा पूरी हो गई है। उन्हें 10 साल की सजा हुई थी, लेकिन दिल्ली सरकार ने 6 माह की सजा माफ कर दी है। दरअसल उनकी 3 महीने की सजा ही बाकी थी।
जेबीटी घोटाले में सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चैटाला की सजा पूरी हो गई है। उन्हें 10 साल की सजा हुई थी, लेकिन दिल्ली सरकार ने उनकी 6 माह की सजा को माफ कर दिया है। फिलहाल वह कोविड के चलते अंतरिम पैरोल पर छोड़े गए हैं। उन्हें केवल कागजी खानापूर्ति के लिए एक बार तिहाड़ जेल जाना पड़ सकता है।
जानकारी के अनुसार 1999-2000 में जेबीटी शिक्षक घोटालाहुआ था. इसमें ओमप्रकाश चैटाला एवं उनके बेटे अजय चैटाला पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। वर्ष 2013 में दिल्ली की अदालत ने इस मामले में दोनों को 10 साल की सजा सुनाई थी। इस मामले में वर्ष 2021 के अंत में ओम प्रकाश चैटाला की सजा पूरी होने वाली थी। कोविड के चलते हाल ही में हाई पावर कमेटी ने जेल से लगभग पांच हजार कैदियों को छोड़ा गया था। इनमें ओम प्रकाश चैटाला भी शामिल थे। 6 माह की सजा हुई माफ। हाल ही में हाई पावर कमेटी ने यह तय किया था कि जिन लोगों को दस साल की सजा मिली है। उनकी 6 माह की सजा माफ की जा सकती है। दिल्ली सरकार ने ऐसे कैदियों को चिह्नित कर उनकी सजा कम की है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चैटाला का नाम भी शामिल है। कोविड के चलते वह अंतरिम जमानत पर हैं, इसलिए केवल कागजी कार्यवाही पूरी की जानी है। तिहाड़ जेल सूत्रों ने बताया कि 16 जनवरी 2013 को ओम प्रकाश चैटाला तिहाड़ जेल में लाये गए थे। 26 मार्च 2020 से वह कोविड के चलते दी गई इमरजेंसी पैरोल पर थे। 21 फरवरी 2021 को उन्हें जेल में सरेंडर करना था, लेकिन हाई कोर्ट के आदेश पर उनकी पैरोल बढ़ गई थी। 21 फरवरी को उनकी सजा 2 महीने 27 दिन बची हुई थी. जिसे दिल्ली सरकार ने माफ कर दिया है।


More Stories
चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, क्या पुलिस के शिकंजे में गैंग ?
आज़ादी पर्व 2026 और ‘सेवा तीर्थ’ ग्रंथ की तैयारियों का ऐलान
जम्मू इंटरनेशनल मैराथन में दिखा जबरदस्त जोश
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन