हरियाणा/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- गुरुग्राम लोकसभा सीट पर सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। इसी बीच जिले के बादशाहपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हो गया। आज सुबह उन्हें आनन-फानन में पालम विहार स्थित मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद मृत घोषित किया।
आज गुरुग्राम सहित देशभर में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान जारी है। इसी बीच शहर के बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हो गया। उनकी आयु 45 साल थी।
परिजनों में शोक की लहर
परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मौत की वजह हृदय गति रुकना रहा। सुबह 10:30 हार्ट अटैक के बाद उन्हें पालम विहार स्थित मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। बाद में उन्हें मृत घोषित करार दिया।
2019 के चुनाव में भाजपा के कैंडिडेट को किया था पराजित
बता दें बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राकेश दौलताबाद ने 2019 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनीष यादव को कांटे की टक्कर में 10,142 मतों से पराजित किया था। मतगणना के दौरान सबसे खास बात यह थी कि राकेश ने हर राउंड में अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपनी बढ़त लगातार बनाए रखी।
किसी भी राउंड में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। पहले राउंड में जहां भाजपा प्रत्याशी को 2860 मत मिले थे वहीं राकेश ने 5892 वोट से बढ़त हासिल की थी।


More Stories
चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, क्या पुलिस के शिकंजे में गैंग ?
आज़ादी पर्व 2026 और ‘सेवा तीर्थ’ ग्रंथ की तैयारियों का ऐलान
जम्मू इंटरनेशनल मैराथन में दिखा जबरदस्त जोश
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन