सोने से पहले भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सोने से पहले भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – अच्छी सेहद के लिए अच्छी नींद का होना बेहद ज़रुरी है। नींद का हमारी सेहत पर सीधा असर पड़ता है। अगर हम ठीक से सोते नहीं हैं तो इससे सेहत के अलावा हमारे दिलो-दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि हम सो तो जाते हैं पर बीच-बीच में बार-बार हमारी नींद टूटती रहती है।

आपको बता दें कि, ऐसा हमसे जुड़ी हुई कुछ आदतों और खानपान के तरीकों की वज़ह से होता है। नींद न आने या नींद बीच-बीच में टूट जाने की वजह रात को सोने से पहले हमारा खानपान भी हो सकता है। जो आपकी नींद को डिस्टर्ब करने की वजह बनता है। इसलिए आपका यह जानना बेहद जरूरी है कि, आप को सोने से पहले किन चीज़ो का सेवन नहीं करना चाहिए. आइये जानते हैं,

कैफीन- कैफिनी में ऐसे तत्व पाये जाते हैं, जो कि हमें जगाये रखते हैं। लोग अक्सर रात को सोने से पहले चाय या कॉफ़ी वगैरह लेते हैं, जिससे फिर घंटों तक नींद नहीं आती। इसलिये सोने से पहले चाय कॉफी का सेवन नही करना चाहिए।

कार्बोहाइड्रेट्स – कार्बोहाइड्रेट्स की अधिक मात्रा हमारे मेटाबोलिज़्म यानी चयापचय को प्रभावित कर हमारी नींद को खराब करती है। इसलिये सोने से ठीक पहले ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें जैसे चावल, पास्ता, चिप्स, केला, सेब का सेवन नही करना चाहिए।

प्रोटीन – प्रोटीन की अच्छी मात्रा वाले आहार जैसे कि मांस या दालें या फिर मछली और अंडे वगैरह अगर आप सोने से पहले लेते हैं तो, जिससे हमारे पाचन-तंत्र पर दबाव पड़ता है और पाचन-क्रिया धीमी हो जाती है. यह आपकी नींद खराब कर सकते हैं।

चॉकलेट- ज्यादातर लोग खाना खाने के बाद चॉकलेट का सेवन करते हैं। यह आपके दिमाग को सक्रिय बनाये रखती है,जिससे आपकी नींद खराब हो सकती है। इसलिये रात में सोने जाने से पहले कैफीन युक्त चॉकलेट का सेवन नहीं करना चाहिये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox