सर्दी आते ही खांसी-जुकाम का हमला, ऐसे करें अपना बचाव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सर्दी आते ही खांसी-जुकाम का हमला, ऐसे करें अपना बचाव

मानसी शर्मा /-   ठंड ने देश के अधिकतर शहरों में दस्तक दे दी है। ऐसे में अब अगले कुछ महीने सर्दी और खांसी आम हो जाएगा। हालांकि, इससे बचने के कई उपाए हैं। जो आप रोजमर्रा के जीवन में अपनाएंगे तो आप सर्दी खांसी वायरल दूर रहेंगे। बेशक ठंड में गर्म कपड़ों का उपयोग और साथ ही गर्म पानी का उपयोग करना चाहिए। साथ ही कानों और पैरों को गर्म कपड़ों से ढकनेकी भी जरुरत होती है। क्योंकि सबसे अधिक इन जगहों से ही ठंड लगने की आशंका होती है। तो आइए जानते हैं कि कैसे आप ठंडी में सर्दी खांसी से बच सकते हैं।

सर्दी खांसी से बचने के उपाय:

हाथ धोएं

दिन में कई बार साबुन और पानी से हाथ धुलते रहें। अगर आप पानी से हाथ नहीं धो सकते हैं तो हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें।

चेहरा छूने से बचें

ठंडी से सर्दी खांसी आम हो जाता है ऐसे में सर्दी के वायरस आपके आंखों, नाक और मुंह को छुने से फैल सकता है। इसलिए आमतौर पर चेहरे को छुने से बचें।

नाक और मुंह को ढंकें

ठंडी में नाक और मुंह को जितना हो सके ढंक कर रखें। साथ ही छींक आने पर टिश्यू या अपनी कोहनी का इस्तेमाल करें। छिंकते समय हाथों का इस्तेमाल करने से बचें।

बीमार होने पर ये करें

अगर आप सर्दी खांसी के पीड़ित हैं तो कोशिश करें कि आप घर पर रहें। बाहर जाने से परहेज करें।

भीड़-भाड़ से बचें

भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें। क्योंकि ठंड में सर्दी खांसी आम हो जाती है। और इसे फैलने में समय नहीं लगता है।

ह्यूमिडिफ़ायर का इस्तेमाल करें

कम नमी की वजह से सर्दी-जुकाम पैदा करने वाले माइक्रो-बग को फंसाना और खत्म करना मुश्किल हो सकता है।

अच्छा व्यायाम करें

ठंड में स्वस्थ्य रहने के लिए डाइट अच्छे से लें और रोजना व्यायाम करें। ये आपके शरीर को कीटाणुओं से लड़ने में मदद कर सकती है।

फ्लू का टीका लगवाएं

फ्लू के टीके को हर साल अपडेट किया जाता है ताकि उस साल फैलने वाले प्राथमिक फ्लू स्ट्रेन से बचा जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox