प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुयाना दौरा, राष्ट्रपति इरफान अली ने किया स्वागत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुयाना दौरा, राष्ट्रपति इरफान अली ने किया स्वागत

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ब्राजील से होते हुए गुयाना पहुंचे, जहां उनका स्वागत करने के लिए खुद गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने तमाम प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए प्रधानमंत्री का व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रपति अली के साथ उनके दर्जनभर कैबिनेट मंत्री भी उपस्थित थे। पीएम मोदी और राष्ट्रपति अली ने गले मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। पीएम मोदी का जॉर्जटाउन में शानदार स्वागत हुआ, जहां स्थानीय कलाकारों ने नृत्य किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुयाना का पहला दौरा है, और वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने पिछले 56 सालों में गुयाना का दौरा किया।

गुयाना में भारतीय मूल के लोग करीब 40 प्रतिशत हैं, और यहां के लोग भारत और भारतीय संस्कृति से गहरी जुड़ाव रखते हैं।

विशेष बैठक को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी अपने गुयाना दौरे के दौरान एक विशेष बैठक को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति अली के बीच महत्वपूर्ण मीटिंग होगी, जिसमें दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। भारत के दूत अमित एस तेलंग ने इस यात्रा की अहमियत पर जोर देते हुए कहा, “यह यात्रा हमारे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे और मधुर संबंधों का प्रतीक है। यह यात्रा 56 वर्षों के बाद हमारे बीच स्थापित स्थायी मित्रता और आपसी विश्वास का प्रतीक है।”

प्रधानमंत्री मोदी को मिलेगा गुयाना का सर्वोच्च सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुयाना अपने देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान – ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से नवाजेगा। इसके अलावा, बारबाडोस में उन्हें ‘ऑनररी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ सम्मान दिया जाएगा। कुछ समय पहले ही डोमिनिका ने भी पीएम मोदी को अपने देश का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया था। अब तक प्रधानमंत्री मोदी को 19 देशों ने अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया है, जो उनकी वैश्विक स्थिति और कूटनीतिक कौशल का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और गुयाना के बीच रिश्तों को और भी मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox