पुरूषों में क्या देखकर आकर्षित होती है महिलाए

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुरूषों में क्या देखकर आकर्षित होती है महिलाए

-ज्यादातर पुरूष महिलाओ की शारीरिक संरचना पर होते है आकर्षित, सवे्र के आधार पर 9 बातों का हुआ खुलासा
NM News 11

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लाइफस्टाइल/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पुरुषों और महिलाओं के सेक्सुअल बर्ताव  को लेकर हाल ही में एक स्टडी की गई है। ये स्टडी ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने की है। शोधकर्ताओं का कहना है कि जीवनसाथी को लेकर पुरुष और महिलाओं की प्राथमिकताएं अलग-अलग हैं और ये उम्र के हिसाब से बदलती हैं।
                     स्टडी के अनुसार, युवा पुरुष महिलाओं की तरफ शारीरिक रूप से ज्यादा आकर्षित होते हैं जबकि महिलाएं पुरुषों में भावनात्मक लगाव ढूंढती हैं.। स्टडी में महिलाओं व पुरूषों से बातचीत में डॉक्टर स्टीफन व्हाइट ने कहा कि इस स्टडी में कई पुराने शोधों का समर्थन किया गया है लेकिन पुरुष और महिलाओं की प्राथमिकताएं जीवन के विभिन्न चरणों में बदल जाती है.।उन्होंने कहा, 18 से 40 की उम्र के दौरान पुरुष और महिलाएं एक-दूसरे की उपस्थिति के आधार पर ज्यादा आकर्षित होते हैं। जब इनकी फर्टिलिटी पीक पर होती है लेकिन.यह उम्र के साथ कम हो जाता है और इसके बाद लोग व्यक्तित्व और व्यवहार जैसी चीजों पर ज्यादा प्राथमिकता देने लगते हैं.।
                      डॉक्टर स्टीफन ने कहा, 20-30 साल की उम्र में लोग शारीकि बनावट को ज्यादा पसंद करते हैं.। इस स्टडी के लिए शोधकर्ताओं ने 18 से 65 साल के बीच के हजारों ऑस्ट्रेलि.ऑस्ट्रेलियाई लोगों के डेटा का अध्ययन किया। इन सभी लोगों ने सेक्स सर्वे में भाग लिया था। शोधकर्ताओं ने सर्वे में भाग लेने वालों से सेक्सुअल अट्रैक्शन से जुड़ी नौ चीजों पर उनकी राय मांगी। ये नौ चीजें उम्र, आकर्षण, शारीरिक बनावट, बुद्धि, शिक.शिक्षा, आय, विश्वास, खुलापन और भावनात्मक संबंध थीं। प्रतियोगियों से पूछा गया था, आप किसी व्यक्ति (विशेषता) से किस हद तक प्रभावित होते हैं. आप उन्हें कितना सेक्सुअल अट्रैक्टिव पाते हैं?. इन सवालों का जव.उन्हें 0 से 100 के पैमाने पर देना था। डॉक्टर स्टीफन ने कहा, हमने पाया कि सेक्सुअल अट्रैक्शन के लिए महिलाओं की तुलना में पुरुष शारीरिक बनावट को ज्यादा महत्व देते हैं हालांकि आय को कम .महत्व देने के मामले में दोनों की राय एक थी.। पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने शिक्षा और बुद्धिमानी को ज्यादा महत्व दिया। वहीं पुरुषों ने महिलाओं के खुले.विचारों को ज्यादा महत्वपूर्ण माना।
                     सर्वे में पाया गया कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ पुरुषों और महिलाओं दोनों की प्राथमिकताएं एक जैसी होने लगती हैं। एक उम्र के बाद दोनों खुलेपन और भरोसे को ज्यादा महत्व देते हैं। डॉक्टर स्टीफन कहते हैं, सर्वे के बहुत सारे नतीजे पुराने ही हैं लेकिन यह कोई बुरी बात नहीं है.।उन्होंने कहा, इस स्टडी के बारे में अच्छी बात ये है कि ये बताती है कि पुरुष और महिलाएं एक ही चीज की परवाह करते हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि उन्हें एक ही.चीज जीवन के अलग-अलग चरणों में महसूस होती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox