नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में बुरारी से आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा को जान से मारने की धमकी मिल रही है। ’आप’ विधायक ने बताया है कि गैंगस्टर नीरज बवानिया के नाम से उन्हें धमकी दी जा रही है। विक्की कोबरा नाम के शख्स ने पहले फोन पर धमकी दी और उसके बाद से 35 ऑडियो रिकॉर्डिंग भेज चुका है। विधायक संजीव झा की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। विधायक का कहना है कि 10 लाख रुपए की डिमांड की गई है और पैसे ना देने पर पूरे परिवार की हत्या की धमकी दी जा रही है।
बुरारी के विधायक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 20 जून को रात 11ः49 पर उनके मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को नीरज बवानिया का भाई विक्की कोबरा बताया। विधायक ने फोन काट दिया तो वह वॉइस रिकॉर्डिंग भेजने लगा। 35 वॉइस मैसेज भेज बदमाश ने 10 लाख रुपए प्रोटेक्शन मनी की मांग की और कहा कि ऐसा ना करने पर पूरे परिवार को मार दिया जाएगा।
स्पेशल सेल ने विधायक की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। आईपीसी की धारा 387 और आईडी ऐक्ट 2000 की धारा 66 सी के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन
चलती बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए
गांव में सनसनी: युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Delhi: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी