नालंदा के शीतला मंदिर में मची भगदड़, नौ श्रद्धालुओं की मौत से मचा हड़कंप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 31, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-भीड़ के बीच अफरा-तफरी, कई जिंदगियां हुईं खत्म

बिहार/उमा सक्सेना/-   बिहार के नालंदा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बिहारशरीफ स्थित शीतला माता मंदिर में अचानक भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। भारी भीड़ के बीच अचानक अफरा-तफरी फैलने से नौ महिला श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल बन गया।

चैत्र माह के कारण उमड़ी थी भारी भीड़
जानकारी के मुताबिक, चैत्र माह के अंतिम मंगलवार के अवसर पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी हुई थी। इसी दौरान किसी अफवाह या अव्यवस्था के कारण अचानक भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। भीड़ के दबाव में कई लोग गिर पड़े और हालात बेकाबू हो गए, जिससे यह हादसा हुआ।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों के उपचार के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

प्रशासन और पुलिस ने संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के समय प्रशासनिक मशीनरी राष्ट्रपति के नालंदा दौरे की तैयारियों में व्यस्त थी, लेकिन हादसे के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे का एलान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को कुल 6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है, जिसमें आपदा प्रबंधन विभाग और मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता शामिल है। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए गए हैं।

जनप्रतिनिधियों ने जताई संवेदना
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार सहित कई नेताओं ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य रखने की अपील की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox