नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- जिला द्वारका के तहत द्वारका दक्षिण थाना पुलिस ने गश्त के दौरान नाका चैंकिग में दो वाहन चोरों को पकड़ा हैं। पुलिस ने आरोपियों से एक बाईक व दो मोबाइल फोन किये बरामद हैं। साथ ही पुलिस ने पूछताछ में 9 चोरी के मामले सुलझाने का भी दावा किया है।
द्वारका डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि 13 जुलाई को द्वारका दक्षिण थाना पुलिस की गश्ती टीम के एचसी जयप्रकाश, सीटी पिंटू व सीटी कमलेश ने चैंकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा और उन्हे रूकने का इशारा किया लेकिन पुलिस को देखकर वो भागने लगे तो सतर्क टीम ने उनका पीछा कर उन्हे दबोच लिया। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो आरोपियों के पास मिली मोटरसाइकिल चोरी की निकली। तलाशी के दौरान उनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किये गये वो भी चोरी के निकले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान राहुल दिवाकर निवासी जनक पुरी पार्क, उत्तम नगर, नई दिल्ली के रूप में की है। जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग बताया जा रहा हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


More Stories
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन
चलती बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए
गांव में सनसनी: युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Delhi: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी