नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- राजधानी दिल्ली के जाफराबाद इलाके के एक घर में चार शव मिलने का मामला सामने आने से पुलिस महकमें अफरा-तफरी मच गई है। मृतकों में पति-पत्नी और 2 नाबालिग बच्चियां शामिल हैं। कथित तौर पर सभी को गोली लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की पहली जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि पति इसरार अहमद ने पत्नी और दोनों बच्चियों को गोली मारी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस की मानें तो इसरार का जींस पैंट बनाने का काम था, जिसमें उसे काफी घाटा हुआ था। हैरानी की बात यह है कि व्यापारी के दो बेटे भी घर के बाहर मौजूद थे, उन्हें व्यापारी ने कुछ नहीं किया।
डीसीपी (नॉर्थ-ईस्ट) संजय कुमार सेन ने बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक 40 वर्षीय व्यवसायी ने पहले अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या की और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। इन्होंने व्यवसाय में घाटे के कारण 3-4 महीने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी।
पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला है कि इसरार ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले अपनी पत्नी और दोनों नाबालिग बेटियों को कुछ नशीली चीज खिला दी थी और फिर उनकी हत्या के बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस को इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित एक कमरे में चारों के शव मिले हैं। इसरार के परिवार में 4 और 13 साल के दो बेटे बचे हैं। जिस बिल्डिंग में यह वारदात हुई उसमें कारोबारी के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी रह रहे हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि इसरार का मुंबई में जींस का कारोबार है और उसे इसमें भारी नुकसान हो रहा था। आगे की जांच जारी है।


More Stories
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन
चलती बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए
गांव में सनसनी: युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Delhi: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी