
मानसी शर्मा/- तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में एक बड़ा टनल हादसा हुआ है। यहां अचानक श्रीशैलम सुरंग नहर के निर्माणाधीन हिस्से का एक हिस्सा ढह गया। जिसकी वजह से 6 मजदूर मलबे में फंस गए हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल टनल में 6 मजदूरों के फंसे की खबर है, लेकिन ये संख्या बढ़ सकती हैं।
टनल का हिस्सा धंसने से फंसे मजदूर दरअसल, आज तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर की छत का एक हिस्सा ढह गया। जिसके मलबे में कई मजदूर फंसे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि नहर की छत का जो हिस्सा धंसा है, उसका निर्माण हो रहा था। पुलिस का कहना है कि इस हादसे की जानकारी खुद निर्माण कंपनी की टीम ने दी है। इस जानकारी के अनुसार, टनल में 6 से 8 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। CM रेड्डी ने अधिकारियों को दिए निर्देश इस घटना के बाद सीएम कार्यालय ने भी अपना बयान जारी किया है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों को राहत कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार, इस मामले की जांच करने के लिए राज्य के सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी, सिंचाई मामलों के सरकारी सलाहकार आदित्यनाथ दास और अन्य सिंचाई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। वहीं, केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने इस हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अधिकारियों से कहा कि जल्द-से-जल्द मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला जाए।
More Stories
मुख्यमंत्री आवास में होली का धूमधाम, सीएम धामी और मंत्रियों ने जमकर खेली होली
कानपुर में 12वीं की छात्रा की हत्या: आरोपी की गिरफ्तारी, मकान मालकिन पर आरोप
मुंबई के लीलावती अस्पताल का 1,500 करोड़ रुपये का घोटाला
ईरान में हुई ‘खूनी’ बारिश, क्या यह कयामत का संकेत है?
होलिका दहन पर इन संदेशों से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दे शुभकामनाएं
दिल्ली पुलिस एजिएस क्राइम टीम ने पकड़ा हत्यारोपित वांछित अपराधी