जली कार में मिला महिला का कंकाल, युवक लापता – चमोली में सनसनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जली कार में मिला महिला का कंकाल, युवक लापता – चमोली में सनसनी

जोशीमठ/चमोली/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड के चमोली ज़िले में एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। जोशीमठ के तपोवन क्षेत्र के पास नीती-मलारी बॉर्डर रोड पर एक जली हुई कार के अंदर एक महिला का कंकाल मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

रात में हुआ हादसा, सुबह मचा हड़कंप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच की बताई जा रही है। जली हुई कार में महिला का कंकाल मिला है, लेकिन उसके साथ देखा गया युवक मौके से लापता है। इससे मामले की गंभीरता और रहस्यमयता और भी बढ़ गई है।

कर्नाटक नंबर की कार, स्थानीय लोगों ने देखे थे युवक-युवती
स्थानीय लोगों का कहना है कि शनिवार सुबह एक युवक और युवती मारुति रिट्ज कार (नंबर KA 01 AG 0590) में घूमते हुए देखे गए थे। इसी कार को शुक्रवार को भी जोशीमठ क्षेत्र में देखा गया था। यह कार संतोष कुमार सेनापति, निवासी डी नंबर 55, आर नंबर 8, द्वितीय तल, 2ND MAIN, ग्रीन फ्यूचर होटल, कृष्णयानपालया, एनजीईएफ कस्तूरी नगर, बैंगलोर के नाम पर पंजीकृत है।

हत्या की आशंका, पुलिस जुटी जांच में
कार में महिला का कंकाल मिलने और पुरुष के गायब होने से हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और फॉरेंसिक जांच करवाई जा रही है। क्षेत्र में तनाव का माहौल है और लोग इस रहस्यमयी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox