छावला में भीषण बस-कार टक्कर में तीन की मौत, एक घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छावला में भीषण बस-कार टक्कर में तीन की मौत, एक घायल

-एक ही घर के दो चिराग बुझ गये, चारो करते थे प्रोपर्टी का काम -झटीकरा मोड़ पर हुई दुर्घटना से क्षेत्र में छाया मातम, नजफगढ के चार युवक थे सवार, कलस्टर बस ने मारी कार में टक्कर


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- छावला थाना क्षेत्र के झटीकरा मोड़ पर मंगलवार की रात करीब 10 बजे एक कार व बस में भीषण टक्कर हो गई जिसकारण कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई जबकि चौथा युवक गंभीर हालत में बताया जा रहा है। टक्कर के बाद कलस्टर बस का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने घायलों को ईलाज के लिए आरटीआर जाफरपुर में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि चौथे युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया है। चारो युवक प्रापर्टी का काम करते थे। जबकि एक घर के दोनो चिराग बुझ गये पूरी कालोनी में मातम छाया हुआ है।
                         इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी द्वारका ने बताया कि पुलिस को मंगलवार की रात को झटीकरा मोड़ पर एक दुर्घटना की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस तुरंत मौके पर पंहुचीं तो देखा की एक्सीडेंट काफी भीषण है। पुलिस टीम ने इसकी सूचना अधिकारियों दी और एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा स्वयं एक और टीम के साथ मौंके पर पंहुचे। पुलिस ने तुरंत घायलों को जाफरपुर अस्पताल भेजा ताकि उनकी जान बचाई जा सके। हालांकि मौके पर पुलिस को कोई चश्मदीद व बस चालक या दूसरा स्टाफ भी नही मिला। फिर धीरे-धीरे लोग इक्ट्ठा होने लगे। पुलिस टीम ने अपनी जांच जारी रखते हुए घायलों के परिजनों को सूचित किया। लेकिन आरटीआर अस्पताल से इसी बीच एक दुःखद सूचना सामने आई। चिकित्सकों ने अखिल पुत्र नरेंद्र निवासी मुनिरका कुंज, दीनपुर, दिल्ली आयु 35 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने साहिल पुत्र रमेश उम्र ३२ वर्ष की गंभीर हालत को देखते हुए आरटीआरएम अस्पताल से सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया और आगे उसके परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गये जहां उसका ईलाज चल रहा है। तीसरे घायल प्रदीप पुत्र जगपाल सिंह निवासी श्याम विहार फेज 2 आयु 32 वर्ष को भी आरटीआरएम से सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया लेकिन सफदरजंग अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुलदीप पुत्र जगपाल निवासी शिव पुरी, नजफगढ़, दिल्ली आयु 30 वर्ष को वेंकटेश्वर अस्पताल ले जाया गया और वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि प्रदीप व कुलदीप दोनो सगे भाई है और दोनो की मौत हो गई है। जिसकारण पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। पुलिस का कहना है कि चारो युवक प्रोपर्टी का काम करते थे और अपने घर जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया।
                         पुलिस ने प्राथमिकी संख्या 342/21 के तहत धारा 279/337/304 के तहत पीएस छावला में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कार में सवार सभी व्यक्ति कलस्टर बस चालक की लापरवाही से मारे गये हैं। जिसकी अभी जांच चल रही हैं। हालांकि बस चालक अभी फरार चल रहा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox