गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के नए हेड कोच, राहुल द्रविड़ की लेंगे जगह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के नए हेड कोच, राहुल द्रविड़ की लेंगे जगह

क्रिकेट/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- भारतीय क्रिकेट टीम को नया हेड कोच मिल गया है। बीसीसीआई ने गौतम गंभीर को हेड कोच बनाने की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गंभीर राहुल द्रविड़ की जगह भारत के हेड कोच बनेंगे। 42 साल के गंभीर 2007 और 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। इसके साथ ही उनके मेंटरशिप में केकेआर ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था। उनकी कप्तानी में कोलकाता दो बार आईपीएल चैंपियन भी बन चुकी है।

जय शाह ने किया पोस्ट
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गंभीर को हेड कोच बनाने की घोषणा की। उन्होंने लिखा- मुझे बेहद खुशी है कि मैं गौतम गंभीर का भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच के रूप में स्वागत करता हूं। आधुनिक समय में क्रिकेट काफी तेजी से विकसित हुआ है और गौतम ने इस बदलते परिदृश्य को काफी नजदीक से देखा है। अपने पूरे करियर में कई तरह की चुनौतियों का सामना करके अपने रोल को निभाया है। मुझे पूरा विश्वास है कि गौतम भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श व्यक्ति हैं।

गौतम गंभीर का कोचिंग अनुभव
गौतम गंभीर ने अपने कोचिंग करियर की शुरुआत आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ की थी। वह 2022 में टीम के मेंटॉर के रूप में जुड़े थे। अपना लखनऊ ने लगातार दो सीजन प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। इसके बाद वह कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े। केकेआर ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता। तब से ही खबरें आ रही थीं कि गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच बनेंगे।

गौतम गंभीर का इंटरनेशनल करियर
गौतम गंभीर ने 2003 में भारत के लिए पहला मैच खेला था। अपने करियर में उन्होंने 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 मैच खेले। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन हैं। 2016 में भारत के लिए आखिरी मैच खेलने वाले गंभीर ने 2018 में संन्यास का ऐलान किया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox