गैंगस्टरों के खिलाफ एनआईए कस रहा शिंकजा, छह राज्यों की 50 जगहों पर छापेमारी जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गैंगस्टरों के खिलाफ एनआईए कस रहा शिंकजा, छह राज्यों की 50 जगहों पर छापेमारी जारी

-पंजाब में 30, राजस्थान में 13, हरियाणा में 4, उत्तराखंड में 2, दिल्ली-एनसीआर और यूपी में 1-1 जगह छापेमारी

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/ – देश की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गैंगस्टर और खलिस्तानी-आतंकियों पर शिंकजा कसने के लिए देश के कई राज्यों में छापेमारी कर रही है। गैंगस्टरों की तलाश में एनआईए ने दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड के करीब 50 इलाकों में छापेमारी की है। एनआईए ने यह कदम आतंकवादियों और ड्रग्स डीलर्स के बीच साठगांठ को खत्म करने के मकसद से उठाई है। दरअसल, भारत में बैठे आतंकी मददगार विदेशों में रहे आतंकियों और गैंगस्टरों को हवाला चैनल के माध्यम से हथियार और ड्रग्स की सप्लाई करते हैं।

निज्जर की हत्या के बाद उठाया बड़ा कदम
एनआईए ने यह कार्रवाई ऐसे समय की है, जब कनाडा में खलिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि उनकी हत्या के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने उन्हें कनाडाई नागरिक बताते हुए भारत पर हत्या का आरोप लगाया था। इस दौरान उन्होंने कनाडा से भारतीय राजनयिक को भी बाहर कर दिया। इसके जवाब में भारत ने में दिल्ली से कनाडा के राजनयिक को निष्कासित कर दिया और कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवा भी रोक दी।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत अन्य राज्यों के 50 इलाकों में छापेमारी
एनआईए ने पंजाब के 30 इलाकों में छापेमारी की है, तो वहीं राजस्थान में 13, हरियाणा में 4, उत्तराखंड में 2, दिल्ली-एनसीआर और यूपी में 1-1 जगह छापेमारी चल रही है। एनआईए ने  खालिस्तान-आईएसआई और गैंगस्टर नेक्सस के खिलाफ कई सारे सबुत इकट्ठा किए हैं। कई गैंगस्टरों से पूछताछ के दौरान भी यह सामने आया है कि वह नेक्सस का इस्तेमाल टेटर फंडिंग, हथियार सप्लाई और विदेशों से देशी विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए करते हैं।

राजस्थान और उत्तराखंड में छापेमारी जारी
एनआईए की टीम फिलहाल राजस्थान के गंगासागर जुले के सूरतगढ़ और रजियासर में छापेमारी कर रही है। सूरतगढ़ में एक छात्र नेता के आवास पर छापा मारा गया है। इससे पहले 21 सितंबर को एजेंसी ने भगौड़े गोल्डी बरार से जुड़े पंजाब और हरियाणा के 100 से भी ज्यादा इलाकों में छापेमारी की। गोल्डी बरार एनआईए की लिस्ट में एक नामित गैंगस्टरों में से एक है। वहीं बुधवार को एनआईए ने पंजाब के मोगा जिले के तख्तूपुरा गांव में एक शराब ठेकेदार के घर पर छापेमारी की। इसके अलावा एजेंसी ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के बाजपुर थाना क्षेत्र में एक गन हाउस पर भी छापा मारा, जहां वह हथियारों की जांच कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox