बॉलीवुड/सिमरन मोरया/- बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से जुड़ा एक पुराना मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, उनका पहला इंस्टाग्राम अकाउंट, जो 14साल से इनएक्टिव पड़ा था, एक फैन ने हैक कर लिया। हैकर ने खुद को ‘रैंडम नोबडी’ बताते हुए कहा कि वह बोरियत में पासवर्ड गेस करने की कोशिश कर रहा था और सफल हो गया। हालांकि, उसने अकाउंट में कोई बदलाव नहीं किया और शाहरुख के सम्मान में लॉगआउट कर दिया।
14 साल पुराना अकाउंट हैक
जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान ने अपना पहला इंस्टाग्राम अकाउंट @picsrk नाम से साल 2010में बनाया था। लेकिन उनकी पूर्व पब्लिसिस्ट मांडवी शर्मा के अनुसार, शाहरुख पासवर्ड भूल गए थे और उस समय सोशल मीडिया में ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे थे। इसलिए उन्होंने नया अकाउंट @iamsrk बनाया, जो आज उनका ऑफिशियल हैंडल है। मांडवी ने एक पॉडकास्ट में बताया कि दूसरी बार अकाउंट बनाने पर शाहरुख ने देखा कि उनके फॉलोअर्स की संख्या बहुत ज्यादा है, तब उन्होंने इसे सीरियसली लिया।
लेकिन हाल ही में यह पुराना अकाउंट फिर से चर्चा में आया, जब एक अनजान यूजर ने इसे एक्सेस किया। हैकर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट पोस्ट किया, जिसमें लिखा था कि वह शाहरुख नहीं है और अकाउंट असली में उनका है, लेकिन 14साल से इस्तेमाल नहीं हो रहा। उसने कहा ‘मैं सिर्फ एक रैंडम पर्सन हूं, जो कुछ नहीं कर रहा था, बोर हो गया और पासवर्ड गेस करने की कोशिश की और लॉगिन हो गया।’ हैकर ने शाहरुख को ‘द किंग, द लीजेंड, द लास्ट ऑफ द स्टार्स’ कहकर सम्मान दिया और वादा किया कि वह अकाउंट को वैसा ही छोड़ देगा, क्योंकि इसमें शाहरुख की ओरिजिनल और रॉ कैप्शन्स वाली पोस्ट्स हैं, जो फैंस के लिए कीमती हैं।
शाहरुख खान का पहला इंस्टाग्राम अकाउंट
हैकर ने कुछ यूजर्स के मैसेजेस का जवाब भी दिया ताकि वे गलतफहमी में न रहें कि वह शाहरुख हैं। जिन्हें जवाब नहीं मिला, उनसे माफी मांगी और जिन्होंने जानते हुए भी बात की, उनका शुक्रिया अदा किया। जिसके बाद से अकाउंट की स्टोरीज के स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जहां लोगों ने हैकर को ‘ग्रीन फ्लैग हैकर’ और ‘क्यूट हैकर’ कहा। एक यूजर ने बताया कि अकाउंट ने थोड़ी देर के लिए उनके पर्सनल अकाउंट को फॉलो भी किया था।
‘@picsrk अकाउंट में सिर्फ 3 पोस्ट्स हैं, लगभग 1,621 फॉलोअर्स हैं और यह किसी को फॉलो नहीं करता। प्रोफाइल पिक्चर में शाहरुख की तीन क्लोज-अप इमेजेस हैं, जिसमें वे एविएटर सनग्लासेस पहने हुए हैं। बायो में सिर्फ ‘शाहरुख खान’ लिखा है। हैकर के लॉगआउट करने के बाद अकाउंट फिर से इनएक्टिव है, और इसमें कोई नई पोस्ट नहीं आई।


More Stories
बुराड़ी में पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोर गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
श्री हंस सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया महादान
भारत की जीत पर शोएब अख्तर का विवादित रिएक्शन, फैंस हुए नाराज
हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में 23 आरोपियों से मांगा जवाब, केजरीवाल भी शामिल
शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति डूबी