करीना कपूर ने  सैफ अली खान की हेल्थ को लेकर दिया अपडेट कहा – शख्स ने उनपर 6 बार चाकू से किया था वार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

करीना कपूर ने  सैफ अली खान की हेल्थ को लेकर दिया अपडेट कहा – शख्स ने उनपर 6 बार चाकू से किया था वार

मानसी शर्मा/- इंस्टाग्राम को टक्कर देने मार्केट में नया ऐप “पिक्सेलफेड” लॉन्च , छुड़ा दिए इन ऐप्स के छक्केबीती रात घर में घुसे शख्स ने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान  पर किए गए हमले के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया है. इस अनजान शख्स ने उनपर 6 बार चाकू से वार किया था. जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई थीं. पुलिस के मुताबिक अज्ञात शख्स एक्टर के घर में चोरी करने के इरादे से घुसा था. शख्स बच्चों के कमरे तक में घुस गया था. ऐसे में अब सैफ अली खान  की वाइफ करीना कपूर  का इस मामले पर पहला रिएक्शन सामने आया है. इस मामले पर करीना कपूर की टीम की तरफ से जारी की गई स्टेटमेंट में एक्ट्रेस ने बीती रात का मामला बताया है और सैफ अली खान की तबीयत का भी हाल सुनाया है. उन्होंने कहा- ‘घर में बीती रात चोरी की कोशिश हुई थी. सैफ के हाथ में चोट लगी है, जिसकी वजह से वे अस्पताल में हैं और सर्जरी से गुजर रहे हैं. परिवार के बाकी सदस्य ठीक हैं.’ एक्ट्रेस जैसे ही अस्पताल पहंची, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. एक्ट्रेस ने पिंक कलर की ड्रेस पहन रखी थी. वहीं आंखों में चश्मा लगा रखा था. परेशान चेहरे के साथ वह सीधे अंदर चली गई. 

 करीना कपूर ने मीडिया और फैंस से की रिक्वेस्ट

स्टेटमेंट में आगे करीना कपूर  ने फैंस से धैर्य रखने की अपील की है. उन्होंने कहा- ‘हम मीडिया और फैंस से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे धैर्य रखें और आगे कोई अटकलें न लगाएं क्योंकि पुलिस पहले से ही अपनी उचित जांच कर रही है. आपकी चिंता के लिए आप सभी को धन्यवाद.’

चोरी करने आया था हमलावर

खबरों की माने तो हमलावर ने सबसे पहले सैफ के घर की नौकरानी पर हमला किया था. वो चोरी के इरादे से घर में घुसा था और तभी उसकी हाथापाई नौकरानी से हो गई. आवाज सुनकर सैफ अली खान अपने रूम निकले तो हमलावर ने उन पर ही चाकू से वार कर दिया.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox