नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – प्याज जो लगभग सभी के घरों में पाई जाती है। प्याज को हम अपने घरों में बनी सब्जियों व सलाद के तौर पर अमूमन इस्तेमाल करते हैं। कई गुणों से युक्त प्याज हमें लू लगने से तो बचाती ही है, साथ ही यह हमारे बालों के लिए भी उत्तम होती है लेकिन क्या आप जानते हैं ? प्याज की स्वादिष्ट चटनी बनाकर खाने से आप अपने खाने के स्वाद को और अधिक बढ़ा सकते हैं, चलिए आज अपने इस लेख में हम आपको प्याज की चटनी बनाने के बारे में बताते हैं।
प्याज की चटनी बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री
प्याज की चटनी बनाने के लिए आपको दो प्याज, एक कटोरी धनिया की पत्ती, दो टमाटर, एक अदरक का छोटा टुकड़ा, एक चुटकी हींग, आधा चम्मच जीरा, दो से तीन लौंग, चार- पांच लहसुन के पीस, चार से पांच पीस काली मिर्च, नमक स्वादानुसार, पांच से छह साबुत लाल मिर्च, चटनी के तड़के के लिए तेल, आधा चम्मच सूखा धनिया लें।
चटनी बनाने की विधि
प्याज को धो कर छोटे टुकड़ो में काट लें। अब मिक्सी के जार में लहसुन, अदरक, धनिये की पत्ती, नमक, जीरा, हरी मिर्च और हींग डालकर पीस लें। अब प्याज और कटे हुए टमाटर को जार में डालकर पीस कर उनका पैस्ट बना लें। अब पैन में तेल गर्म करें और उसमें लाल मिर्च, लौगं, काली मिर्च और खड़ी धनिया डालकर धीमी आंच पर पकाएं। अब इसमें प्याज और टमाटर के पैस्ट को डालकर भून लें, जब चटनी तेल छोड़ने लगे तो इसे पैन से उतारकर ठंडा कर लें, अब आप इसे खाने के साथ परोस सकते हैं।


More Stories
दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: घरेलू विवाद ने ली महिला की जान
चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, क्या पुलिस के शिकंजे में गैंग ?
आज़ादी पर्व 2026 और ‘सेवा तीर्थ’ ग्रंथ की तैयारियों का ऐलान
जम्मू इंटरनेशनल मैराथन में दिखा जबरदस्त जोश
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला