एलविश ने किया सिस्टम हैंग, दुबई में खरीदा करोड़ का घर   

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एलविश ने किया सिस्टम हैंग, दुबई में खरीदा करोड़ का घर   

-  बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव  का  गाना हुआ रिलीज 

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज / मोहाली  / मानसी शर्मा –  बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव इन दिनों अपने नए गाने  को लेकर चर्चाओं में बने हुए है। एल्विश यादव का यह पहला गाना है। जिसमें वह उर्वशी रौतेला के साथ नजर आने वाले है। इसकी जानकारी खुद एल्विश ने दी है। साथ ही उर्वशी रौतेला भी एल्विश के साथ काम करने के लिए काम करने के लिए काफी खुश नजर आ रही है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अंकाउट पर एल्विश को धन्यवाद भी दिया है। इस बीच खबर सामने आई है कि एल्विश ने दुबई में अपना घर खरीद लिया है और उसकी कीमत काफी बताई जा रही है।

एल्विश यादव ने खरीदा करोडों का घर

दरअसल एल्विश यादव ने अपने यूट्यूब पर इस घर की झलक दिखाई है। यह घर डबल स्टोर का बताया जा रहा है। जिसमें घर की सारी सुविधा मौजूद है। घर के पहले फ्लरो पर लिविंग स्पेस बना हुआ है।साथ ही एक बड़ी बालकनी भी है जहां से आप बाहर का खूबसूरत नजारा देख सकते है। इसी के साथ एक किचर है जिससे अटैच्ड एक वॉशरूप है। इसके बाद दूसरे फ्लोर पर चार बेडरूप बने है जिनके साथ वॉशरूम्स भी अटैच्ड है। इस घर की कीमत 8 करोड़ बताई जा रही है।

उर्वशी रौतेला के साथ नया गाना जल्द होगा रिलीज

बता दें कि मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद कई नए-नए प्रोजेक्स पर काम कर रहे है। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ गाना  निकाला है। जिसकी जानकारी एक्ट्रेस और एल्विश दोनों ने दी है। इस गाने का नाम  ‘हम तो दीवाने’है। इस गाने में एल्विश यादव और उर्वशी रौतेला का लव कैमेस्ट्रि नजर आने वाली है। इस गाने का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार भी कर रही है और इस गाने को फैंस जमकर प्यार भी लुटाने वाले है क्योंकि एल्विश के फैंस की ताकत बिग बॉस में ही लोगों ने दिख ली थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox