नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पटना/शिव कुमार यादव/- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास एवं सुविधा कार्यालय, एम एस एम ई मंत्रालय, भारत सरकार, पाटलीपुत्र औद्योगिक प्रांगण, पटना, राम जानकी संस्थान(आरजेएस) पॉज़िटिव मीडिया एवं टी जे ए पी एस के बी एस के, पश्चिम बंगाल के सौजन्य से 11 जुलाई को “बिहार के परिदृश्य मे एमएसएमई के सकारात्मक योगदान“ पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के शुरुआत मे सबसे पहले श्री संजीव आज़ाद, सहायक निदेशक ने सभी गणमान्य अतिथिओं का स्वागत किया। श्री बिभूति बिक्रमादित्य ने अपने वक्तव्य मे बिहार सरकार द्वारा उधमी को दी जाने वाली जो राशि 10 लाख वह बहुत ही कम है, जिसे बढ़ाया जाए। श्री सुमन शेखर ने अपने वक्तव्य मे एमएसएमई सैक्टर मे महिलाओ के योगदान की बात कही एवं साथ ही वोकल फॉर लोकल के द्वारा ऊद्यमों के विकास के बारे में जागरूक किया। श्रीमती उषा झा, अध्यक्षा, बिहार महिला उद्योग संघ, पटना ने एमएसएमई स्कीम की सराहना करते हुये बताया कि मै भी इस योजनाओ कि लाभार्थी रही हूँ और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उधम विकास एवं सुविधा कार्यालय के हर क्षेत्र मे सहयोग कि सराहना की। श्री आदित्य विजय जैन, महासचिव, भोजपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़,आरा ने अपने वक्तव्य मे कहा कि एमएसएमई-डीएफओ एक ऐसी संस्था के रूप मे कार्य करती है जो उद्यमियों के लिए बहुत ही लाभदायी है और साथ ही साथ उन्होने यह बताया कि बिहार पूरे भारत वर्ष मे दूसरा स्थान रखता है और इससे बेरोजगारी दूर करने मे सहूलियत होगी। श्री अरुण अग्रवाल, अध्यक्ष, बिहार उद्योग संघ, पटना ने बताया कि भारत के जीडीपी मे एमएसएमई का 45 फीसदी योगदान है और साथ ही साथ इन्होने बिहार कि पर कैप्टिया इन्कम 45000/- है जिसको बढ़ाया जाना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रदीप कुमार, निदेशक ने बिहार एवं भारत सरकार के स्टार्ट अप परियोजनाओ के बारे मे विस्तार से चर्चा की और साथ ही साथ बताया की बिहार एवं भारत सरकार संयुक्त रूप से स्टार्ट अप कैपिटल को बढ़ाये जो उधमी को काफी मददगार होगी। मुख्य अतिथि ने उद्यमी द्वारा उठाए गए सभी प्रश्नो का विस्तृत रूप से जबाब दिया। श्री उदय मन्ना, आर॰ जे॰ एस पॉज़िटिव मीडिया ने बिहार के विकास मे एमएसएमई के योगदान को सराहा और राष्ट्रीय एमएसएमई अवार्ड मे बिहार सरकार ने द्वितीय अवार्ड पाया है उसके लिए बधाई दी। सहायक निदेशक एमएसएमई -डीएफओ श्री संजीव कुमार वर्मा के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ।


More Stories
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन
चलती बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए
गांव में सनसनी: युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Delhi: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी