नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- हरियाणा के रोहतक, झज्जर व गुरूग्राम के अपराधी गिरोह बनाकर द्वारका के फ्लैटों में चोरी की वारदातों का अंजाम दे रहे थे। लेकिन द्वारका जिला की एएटीएस टीम ने एक सधी हुई कार्यवाही में अपराधियोेें को पकड़कर न केवल चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है बल्कि 3 कुख्यात चोरों को पकड़ने में भी सफलता पाई है। पुलिस ने आरोपियों को जाफरपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से एक चोरी की कार व कुछ सोने के आभुषण बरामद किये है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपी संदीप उर्फ मोनू पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में चोरियां करता था और हरियाणा में चोरी का सामान बेचता था। पुलिस गिरोह के रिसिवरों की भी तलाश कर रही है।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि 11 जुलाई को द्वारका नॉर्थ थाने में एक शिकायत आई थी जिसमें शिकायतकर्ता ने अपने घर में चोरी होने की बात कही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की। इस मामले में एसीपी ऑपरेशन राम अवतार ने एएटीएस के निरिक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में एसआई मदन लाल, एचसी विजय, एचसी सोनू, एचसी संदीप, एचसी मनोज, एचसी राजेश, एचसी मनोज, एचसी जगत और सीटी अरविंद की एक समर्पित टीम गठन किया और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिये। टीम को सूचना मिली की एक कुख्यात चोर संदीप उर्फ मोनू जाफरपुर इलाके में चोरी का सामान बेचने की कोशिश कर रहा है। टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए 3 चोरों को रावता मोड़ से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान, उन्होंने अपनी पहचान संदीप उर्फ मोनू निवासी ग्राम करोथा, सदर जिला रोहतक, आयु 34 वर्ष, मनोज निवासी दमदमा मोहल्ला, झज्जर, आयु 32 वर्ष, और शिव कुमार निवासी याकूबपुर, गुरुग्राम, आयु 34 वर्ष के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी के जेवर बरामद किए गए और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी संदीप उर्फ मोनू ने घर में चोरी के विभिन्न मामलों में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कुछ चोरी के गहने रोहतक, हरियाणा में एक सुनार को बेचे गए हैं। इसके अलावा उसने खुलासा किया कि वह पहले दिल्ली और पंजाब में अपने सहयोगियों बिट्टू और राशिद के साथ घर में सेंधमारी के 10 से अधिक मामलों में शामिल था। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से 5 मामलों के सुलझने का दावा किया है।


More Stories
एक ही दिन चार शहरों में बीआरजी धावकों की दमदार मौजूदगी
दिल्ली में करण औजला के संगीत कार्यक्रम के दौरान हंगामा
प्रेरणा के प्रतीक राम जग सिंह का देहांत, शोक की लहर
आरोपों से राहत के बाद जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन
महंगाई का तगड़ा झटका: एलपीजी और एटीएफ दोनों महंगे
होली 2026: सुख, शांति और समृद्धि के लिए इन सात स्थानों पर करें दीप प्रज्वलन