‘उनके छूने से मुझे…’, बदो-बदी सिंगर चाहत फतेह अली खान पर शो की होस्ट ने लगाए गंभीर आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘उनके छूने से मुझे…’, बदो-बदी सिंगर चाहत फतेह अली खान पर शो की होस्ट ने लगाए गंभीर आरोप

मानसी शर्मा/- कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर ‘आए हाय, ओए होए…बदो बदी’ गाने की धूम मची हुई थी। जिसे पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान ने गाया था। लेकिन इसके बाद इंटरनेट से ये गाना डिलीट कर दिया गया था। इस गाने से जानी-मानी पर्सनैलिटी बन चुके चाहत फतेह अली खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। लेकिन इस बार उन्हें उनके खराब बर्ताव की वजह से ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, हाल ही में चाहत फतेह अली खान एक पाकिस्तानी शो में शामिल हुए थे।

इस दौरान शो की होस्ट मथिरा ने उनके अनुचित बर्ताव की वजह से खुद को असहज महसूस किया। सिंगर की हरकत से नाराज है शो की होस्ट हाल ही में, चाहत फतेह अली खान मथिरा टॉक शो द 21 एमएम पर पहुंचे थे। इस दौरान शो की होस्ट मथिरा ने इस बात का खुलासा किया कि जब उन्होंने शो पर चाहत फतेह अली खान से बातचीत की तो वो काफी अनकंफर्टेबल फील कर रही थीं। मथिरा ने बताया कि सिंगर ने उनके पीठ पर भी हाथ रखा। इसके बाद उनसे बिना पूछे वो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया।

पोस्ट किए गए वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से शो की होस्ट मथिरा बार-बार उनसे दूर जाने की कोशिश कर रही हैं। शो के दौरान चाहत फतेह अली खान ने मथिरा को साइड की तरफ से गले भी लगाया। मथिरा का कहना है कि एक महिला होने तौर पर मैं बहुत ही असहज महसूस कर रही थी। सिंगर की इस हरकत से मैं बहुत निराश हूं। चाहत फतेह अली खान से पूछा सवाल मथिरा ने कहा कि शो पर अगर कोई गेस्ट आता है,

तो उनका सम्मान करना चाहिए। लेकिन सिंगर के आने पर जो हुआ वो काफी बुरा था, जो मुझे अच्छा नहीं लगा। इसी के साथ मथिरा ने ये भी खुलासा किया कि जो वीडियो सिंगर ने पोस्ट की है वो पीछे से शूट की गई है। जिसकी परमिशन सेट पर नहीं दी गई थी। तो फिर ऐसा क्यों किया गया? मथिरा का कहना है कि उन्होंने चाहत फतेह अली खान से वो वीडियो डिलीट करने के लिए कहा। लेकिन अभी तक उन्होंने नहीं किया। इसके अलावा उन्होंने अभी तक मुझसे इस हरकत के लिए माफी भी नहीं मांगी। हालांकि, इस मामले में चाहत फतेह अली खान की तरफ से अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox