ANIMAL ने काटा गदर, तीन दिन में 250 करोड़ के पार आंकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
January 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ANIMAL ने काटा गदर, तीन दिन में 250 करोड़ के पार आंकड़ा

मानसी शर्मा /- बॉक्स ऑफिस पर एनिमल का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है और इसका अंदाजा उसकी कमाई से लगाया जा सकता है। क्योंकि फिल्म ने केवल तीन दिनों में शाहरूख खान की फिल्म को टक्कर दी है। साथ ही कमाई भी उस फिल्म के जितनी की है। मेकर्स ने जिसने बजट में फिल्म बनाई थी उसका तो दो दिन में ही भुगतान हो गया था। यानी पहली दिन की कमाई में ही फिल्म का बजट कंप्लीट कर लिया था।

तीन दिन में 250 करोड़ के पार कमाई

दरअसल 1 दिसंबर को रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। वहीं ओपनिंग डे पर ही फिल्म में 60 करोड़ के पार कमाई की। वहीं दूसरे दिन 100 के पार आंकड़ा गया और अब रविवार के दिन फिल्म ने 250 करोड़ के पार कमाई कर जवान और पठान को टक्कर दे दी है। बता दें कि शाहरूख खान की जवान और पठान ने तीसरे दिन 250 करोड़ की कमाई की थी। वहीं अब तीसरे दिन 250 करोड़ की कमाई करके एनिमल दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

सैम बहादुर ने अब तक की 25 करोड़ की कमाई

एनिमल के साथ विक्की कौशल की फिल्म भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि सैम बहादुर की कमाई इतनी नहीं हुई है जिसनी एनिमल ने की है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सैम बहादुर’ ने 6.25 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी वहीं इसने दूसरे दिन करीब 9 करोड़ रुपये और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में अच्छी उछाल के साथ 10.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने तीन दिनों में 25.55 करोड़ की कमाई कर ली है।

वहीं एनिमल ने तीसरे दिन 72.50 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही। 63.80 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ का मेकिंग बजट सिर्फ 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। रविवार के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग ही करीब 35 करोड़ रुपये की हुई थी और सुबह से माना जा रहा था कि ये फिल्म रविवार को भी शुक्रवार और शनिवार की तरह ही धमाकेदार कारोबार करेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox