
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/श्रीनगर/शिव कुमार यादव/- रविवार को श्रीनगर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तिरंगा रैली को रवाना किया। रैली डल झील के किनारे से होते हुए एसकेआईसीसी से बॉटनिकल गार्डन तक निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे गूंजे। रैली में जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। यह सब घाटी में धारा 370 हटने के बाद से हो रहा है और कश्मीर के लोग देशभक्ति के कार्यक्रमों बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं।

इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का आसमान में हर तरफ तिरंगे लहरा रहे हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने कश्मीर के लोगों के दिलों में एकता का जोश भर दिया है। आज घाटी के युवा अपने हाथों में तिरंगे को शान से उठा रहे हैं। उपराज्यपाल ने कहा, ’मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा लोगों में एकजुटता की भावना को और बढ़ा रही है।
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने भी तिरंगा रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस बात पर गर्व महसूस हो रहा है कि वे भी आज ’तिरंगा रैली’ का हिस्सा बने। पिछले साल की तुलना में इस साल की रैली बड़ी थी। हम देश में शांति के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है, ताकि प्रदेशवासी बिना किसी डर के आजादी के इस पर्व को मना सकें। इससे पहले आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पुलिस ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। श्रीनगर में विशाल तिरंगा रैली के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रवाद का जोश देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतवासियों से इस साल 13 से 15 अगस्त तक ’हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने का आग्रह किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय ध्वज स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है और लोगों से ’हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड करने का आग्रह किया। इस बार लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण समारोह में पूरे देश करीब 1,800 विशेष अतिथि शामिल होंगे।
More Stories
दिल्ली: 20 अप्रैल से 5 मई तक पूरे देश में वक्फ संशोधन जागरूकता अभियान चलाएगी बीजेपी
राज्य में हिंसा, RSS जिम्मेदार- ममता बनर्जी, मुर्शिदाबाद हिंसा में घिरीं बंगाल सीएम का बड़ा आरोप
जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में बाढ़ ने मचाई तबाही, राष्ट्रीय राजमार्ग किए बंद
देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए SC ज़िम्मेदार- निशिकांत दुबे, राजनीति मैदान में मचा हंगामा
उन्नत प्याज की खेती को लेकर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन
नजफगढ़ विधायक नीलम पहलवान ने किया राव तुलाराम अस्पताल का औचक दौरा