नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- सोने और चांदी की कीमत में तीन दिन की गिरावट के बाद आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में 21,000 रुपये से अधिक तेजी आई है जबकि सोना करीब 5,000 रुपये से अधिक महंगा हुआ है। सुबह 9.30 बजे मार्च डिलीवरी वाली चांदी 17,738 रुपये की तेजी के साथ 2,53,999 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। इसी तरह अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 4,595 रुपये की तेजी के साथ 148586 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी। इससे पहले तीन दिन में चांदी की कीमत में 1.75 लाख रुपये की गिरावट आई थी।
चांदी पिछले सत्र में 2,36,261 रुपये के भाव पर बंद हुआ था और आज 2,45,711 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 2,45,711 रुपये तक लो गया और 2,57,480 रुपये तक हाई गया। चांदी की कीमत हाल में 4 लाख रुपये से ऊपर पहुंच गई थी। लेकिन हाल में उसमें काफी गिरावट आई है। सोना पिछले सत्र में 1,43,991 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,48,000 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,49,485 रुपये तक हाई गया। 10 बजे यह 4,528 रुपये की तेजी के साथ 1,48,519 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
सोने चांदी का इंटरनेशनल प्राइस
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 3.7 फीसदी तेजी के साथ $4,837.16 प्रति औंस पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह एक महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था। गुरुवार को यह $5,594.82 के ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था। इसी तरह स्पॉट सिल्वर भी 5.9% की तेजी के साथ $84.09 प्रति औंस पर आ गई। पिछले हफ्ते चांदी $121.64 प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई पर पहुंची थी।
विभिन्न शहरों में सोने का भाव
दिल्ली में आज सोने का भाव
. स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): ₹1,12,432/8 ग्राम
. प्योर गोल्ड (24 कैरेट): ₹1,22,648/8 ग्राम
मुंबई में आज सोने का भाव
. स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): ₹1,12,312/8 ग्राम
. प्योर गोल्ड (24 कैरेट): ₹1,22,528/8 ग्राम
चेन्नई में आज सोने का भाव
. स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): ₹1,11,592/8 ग्राम
. प्योर गोल्ड (24 कैरेट): ₹1,21,736/8 ग्राम
हैदराबाद में आज सोने का भाव
. स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): ₹1,12,312/8 ग्राम
. प्योर गोल्ड (24 कैरेट): ₹1,22,528/8 ग्राम


More Stories
प्रदूषण के विरुद्ध युद्ध में आज दिल्ली ने एक और मज़बूत कदम आगे बढ़ाया! 6 नए CAAQMS स्टेशनों का उद्घाटन
दिल्ली के विकासपुरी में हुआ दर्दनाक हादसा, बस में जलकर कंडक्टर ने तोड़ा दम
शुक्र बदलेगा नक्षत्र, वेलेंटाइन वीक में 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
तरनतारन कॉलेज में दहशत, छात्रा की हत्या से मचा हड़कंप
संत कबीर के संदेश से जुड़े वैश्विक सद्भाव के सूत्र, देवास में आरजेएस पॉजिटिव ब्रांच गठन की पहल तेज
मेधा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान, एसजीटीयू ने बांटी लाखों की छात्रवृत्ति