130 शहरों में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए केंद्र सरकार के प्रयास जारी — भूपेंद्र यादव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

130 शहरों में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए केंद्र सरकार के प्रयास जारी — भूपेंद्र यादव

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  संसद के मॉनसून सत्र के चौथे हफ्ते की कार्यवाही के दौरान वायु प्रदूषण को लेकर लोकसभा में चर्चा हुई। भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने प्रश्नकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि वायु प्रदूषण के कारण देश में लोगों की औसत आयु करीब 10 साल तक कम हो रही है और इसके नियंत्रण के लिए सरकार की रणनीति क्या है।

जवाब में पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने वायु प्रदूषण को एक बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि सरकार लगभग 130 शहरों में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इन शहरों में सिटी एक्शन प्लान को संशोधित किया गया है और जहां प्रदूषण का स्तर अधिक है, वहां जन भागीदारी के माध्यम से अधिक कार्रवाई की जा रही है।

जागरूकता और मिशन लाइफ
भूपेंद्र यादव ने कहा कि मिशन लाइफ के तहत ‘सेव वाटर’, ‘सेव फूड’ और ‘सेव एनर्जी’ के साथ-साथ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, ई-वेस्ट मैनेजमेंट और हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत हर साल एक सप्ताह विशेष रूप से वायु प्रदूषण जागरूकता के लिए समर्पित किया जाता है।

विशेष पुरस्कार और एसओपी
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वायु प्रदूषण की रोकथाम में विशेष प्रयास करने वाले नगर निकायों को विशेष पुरस्कार दिए जा रहे हैं। साथ ही, उन्होंने जानकारी दी कि पूरे देश में एलीफेंट रिजर्व तैयार किए जा रहे हैं और मैन-एनिमल कॉन्फ्लिक्ट व रेल हादसों को रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भी तैयार की गई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox