प्लाटों वह मकानों पर जबरन कब्जा करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्लाटों वह मकानों पर जबरन कब्जा करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

-सभी आरोपी अनिल छिपी व संदीप उर्फ काला जठेड़ी गैंग के सक्रिय सदस्य

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ शिवकुमार यादव/- दिल्ली के जाफरपुर कलां थाना पुलिस ने अतिक्रमण और विवादित जमीनों पर कब्जा करने के आरोप में अनिल छिपी और संदीप उर्फ काला जठेड़ी गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ आरोपी पहले भी हत्या और डकैती जैसे गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए        

द्वारका डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि 17 नवंबर 2024 को जाफरपुर कलां थाना में एक शिकायत आई, जिसमें कहा गया कि कुछ लोग विवादित प्लॉट पर कब्जा करने के लिए ताला तोड़ रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी भाग गए। अगले दिन, शिकायतकर्ता मनीष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद केस दर्ज कर जांच शुरू हुई।

 गिरफ्तारी की प्रक्रिया

18 नवंबर को पुलिस टीम ने ग्राम कैर की ओर जाते हुए एक सफेद बलेनो कार को देखा। जब पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, तो ड्राइवर ने गाड़ी खेतों में घुसा दी और सभी आरोपी भागने लगे। पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ लिया और उनके पास से 3 फायर आर्म्स और 11 कारतूस बरामद किए।

 पूछताछ से खुलासा

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विकास उर्फ भीम ने विवादित जमीन पर कब्जा करने के लिए आरोपी योगेश और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रची थी। इसके अलावा, आरोपी योगेश और दीपक ने एक और मामले में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसमें उन्होंने एक व्यक्ति को धमकाकर गोली चलवाई थी।

 बरामद वाहन

आरोपियों से एक ब्लैक स्कॉर्पियो (HR 51CC XXXX) और एक सफेद ब्रेज़ा (HR 79B XXXX) कार बरामद की है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामले की जांच जारी रखी है और अन्य बरामद सामान की भी जांच की जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox