इस्कान द्वारका ने टोक्यो ओलंपिक मे पदक विजेताओं के लिए खोले प्रसादम के द्वार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस्कान द्वारका ने टोक्यो ओलंपिक मे पदक विजेताओं के लिए खोले प्रसादम के द्वार

-कहा, यह खिलाड़ियों का सम्मान करने का वक्त, हम हर तरह से उनके साथ -खिलाड़ियों को इस्कान की लाइफ टाइम मेंबरशिप, गोविंदा रेस्टोरेंट्स द्वारका में लाइफ टाइम के लिए मुफ्त सेवाएं, यहां के गेस्ट हाउस में मुफ्त आवास की सुविधा देने का किया ऐलान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- ये हौंसलो की उड़ान है और जब कोई इस पर चलने लगता है तो वह इतिहास बनाता है। ऐसा ही इस बार टोक्यों ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों ने कर दिखाया। हालांकि देश ने टोक्यों ओलंपिक में सिर्फ 7 मेडल ही जीते है लेकिन ये मेडल आने वाले समय के लिए नये खिलाड़ियों का प्रेरणा स्रोत बनेंगे। आज हमें किसी ख्याति के लिए नही बल्कि उन खिलाड़ियों का खुले दिल से स्वागत करना चाहिए जिन्होने देश के लिए इतना कुछ किया है। इस बार इॅस्कान द्वारका भी खिलाड़ियों के सम्मान में पीछे नही है और इस्कान द्वारका ने टोक्यों ओलंपिक में पदक जीत का देश का नाम रोशन करने वाले सभी खिलाड़ियों के सम्मान व स्वागत में अपने मंदिर व प्रसादम के द्वार खोल दिये है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि हमें खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई के लिए उनका सम्मान करना चाहिए ताकि आगे आने वाली पीढ़ी को इससे  प्रेरणा मिल सके।
                        इस्कान द्वारका ने टोक्यों ओलंपिक मेंक स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं के लिए उपहारों का पिटारा खोलते हुए घोषणा की कि खिलाड़ियों व उनके परिवारों के लिए यहां स्थित गोविंदा रेस्टोरेंट को लाइफ टाइम के लिए फ्री कर दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रुकमणी द्वारकाधीश मंदिर द्वारका के प्रबंधन से जुड़े हेमंत कुमार ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, रजत पदक विजेता मीराबाई चानू व मुक्केबाज रवि कुमार दहिया तथा कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन, पहलवान बजरंग पूनिया और हॉकी टीम के सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। गौरतलब है कि इस्कान मंदिर द्वारका के प्रसादम में अनेक खाने पीने की चीजों के साथ-साथ इन खिलाड़ियों के लिए आवास की सुविधा को भी प्रमुखता दी गई है। यहां निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में जब भी ये खिलाड़ी रहना चाहे तो स्वागत स्वरुप उन्हें हमेशा आवास की सुविधा मुफ्त दी जाएगी। इसके साथ ही खास बात यह है कि इस्कान की ओर से लाइफ टाइम मेंबरशिप भी उन्हें उपहार स्वरूप भेंट की जाएगी।
                        उन्होने कहा कि निसंदेह वैश्विक मंच पर जीत की खुशी का यह पल उन्नत एवं गौरवशाली विजेताओं का स्वागत करने का है। उन्हें दिल से लगाने का है, उनकी इच्छा-शक्ति, संकल्प, संयम और जुनून पर गर्व करने का है। सही मायने में यह जीत अन्य खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा है। आइए आप सब भी इस्कान द्वारका के साथ इन देश के लालों का स्वागत करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox