नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/खाना-खजाना/शिव कुमार यादव/- गर्मियों के मौसम में गर्मी से राहत दिलाने व गले को तर बनाऐं रखने के लिए बाजार में कई तरह के फल आते हैं। इन फलों में आम, तरबूज और खरबूजा खूब बिकते हैं। लेकिन खरबूजे को यूं ही गर्मी की रसभरी नही कहा जाता है। खरबूजा अपने मीठे रसीले स्वाद के चलते खूब पंसद किया जाता है। यदि खरबूजे का सेवन सही समय पर किया जाये तो इस फल को खाने से सेहत को कई सारे फायदे मिल सकते हैं। प्रेग्नेंसी में इसे खा सकते है या नही आईये यहां जानते है इसे खाने का सही समय।
खरबूजा खाने से पेट को तो ठंडक मिलती है लेकिन इसी के साथ शरीर में पानी की कमी भी पूरी होती है। लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या प्रेग्नेंसी में खरबूजा खाया जा सकता है या नहीं। आज हम बात कर रहे हैं खरबूजे के गजब के फायदों की। ये फल विटामिन सी और ए के साथ ही पोटेशियम से भरपूर होता है। इसमें विटामिन बी-1, बी-6, और के, फोलेट, कॉपर, मैग्नीशियम, और डायट्री फाइबर भी शामिल होता हैं। यहां हम बता रहे हैं खरबूजे के कुछ फायदे और इसे खाने का सही समय।
खरबूजा खाने के फायदेः-
1) शरीर को रखता है हाइड्रेट- खरबूजे में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो गर्मी के मौसम में आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। यह शरीर को ठंडक भी देता है और गर्मी से भी बचाता है। इसमें जरूरी विटामिन और मिनरल्स की अच्छी मात्रा होती है।
2) ब्लड प्रेशर को करता है नियंत्रित- खरबूजे पोटेशियम से भरपूर होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
3) आंखें होती हैं मजबूत- इस फल में विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन की हाई मात्रा होती है, तो यह आपकी आंखों की रोशनी में सुधार करने और मोतियाबिंद के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।
4) वजन घटाने में मददगार- खरबूजे में फैट की मात्रा कम होती है और इसलिए ये वजन घटाने में मदद करते हैं। हालांकि आपको पोर्शन कंट्रोल पर ध्यान देना चाहिए।
5) इम्यूनिटी को करता है बूस्ट- विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और खरबूजे में इसकी भरपूर मात्रा होती है। विटामिन संक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए सफेद रक्त कोशिकाओं के प्रोडक्शन को बढ़ाता है।
6) कब्ज से मिलती है राहत- खरबूजे में काफी मात्रा में डायटरी फाइबर होता है, जो कब्ज से राहत दिलाता है।
7) पीरियड क्रेम्पस होते हैं कम- खरबूजा आपके पीरियड्स की ऐंठन को कम कर सकता है इसके एंटीकोगुलेंट गुणों के कारण, यह क्लोट्स को डिसोल्व करता है और मांसपेशियों में ऐंठन को कम करता है।
8) नींद होती है बेहतर- खरबूजे अनिद्रा को दूर करने के लिए नसों और मांसपेशियों को आराम देते हैं।
9)तनाव को करता है कम- खरबूजा खाने से मस्तिष्क में ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ता है जिससे आपको आराम करने और ध्यान लगाने में मदद मिलती है।
10) किडनी की पथरी को रोकता है- ऑक्सीकाइन नामक खरबूजे का एक अर्क किडनी की परेशानी और पथरी को ठीक करने के लिए सही साबित हुआ है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह किडनी को भी साफ करता है।
प्रेग्नेंसी में खरबूजा खाने के फायदे
1) इम्यूनिटी में होता है सुधार
खरबूजे में कैरोटीनॉयड होता है, जो एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता हैं। इसी के साथ ये शरीर में फ्री रेडिकल्स के निर्माण को रोकता है। यह नई कोशिकाओं के निर्माण के साथ, प्रेग्नेंट महिला और बच्चे की इम्यूनिटी में सुधार करता है।
2) पाचन में करता है मदद
दूसरी और तीसरी ट्राइमेस्टर में प्रेग्नेंट महिलाएं को अक्सर हार्टबर्न से जुड़ी समस्या होती है। ऐसे में खरबूजा आपके पाचन को शांत करने में मदद कर सकता है। खरबूजे में मौजूद विटामिन सी पाचन में मदद करता है।
3) ब्लड प्रेशर को करता है नियंत्रित
गर्भावस्था के दौरान, कई महिलाओं में ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, जिससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खरबूजे में जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को मैंटेन करने में मदद करता है।
4) वेट मैनेजमेंट में करता है मदद
खरबूजा को सुपरफूड कहा जाता है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। प्रेग्नेंट महिलाएं दिन के नाश्ते में इस फल को खा सकती हैं, जिससे वजन कम हो सकता है। इस फल में फ्रुक्टोज बहुत कम होता है ऐसे में वजन बढ़ने से बचा जा सकता है।
5) पैर की ऐंठन में मदद करता है
प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं को पैरों में ऐंठन की समस्या हो सकती है। खासकर रात में ये परेशानी बढ़ जाती है। पैर में ऐंठन पोटेशियम की कमी के कारण होती है, और खरबूजा शरीर को जरूरी मिनरल्स देने में मदद करता है।
प्रेग्नेंसी में खरबूजे के साइड इफेक्ट
प्रेग्नेंसी के दौरान खरबूजा खाने को सेफ माना जाता है। अगर आपने अपने आस-पास के लोगों से फल से बचने के लिए सुना है, तो यह लिस्टेरिया बैक्टीरिया के कारण हो सकता है जो कभी-कभी इसकी सतह पर होते हैं। अगर फलों को अच्छी तरह से नहीं धोया जाता है तो यह आपके शरीर में जा सकता है, जिसकी वजह से प्रेग्नेंसी में परेशानी हो सकती है।
वहीं जिन महिलाओं को इस फल से एलर्जी है उन्हें इसे खाने से बचना चाहिए है। इसके अलावा प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए खरबूजा एक सुरक्षित और पौष्टिक फल है।
किस समय पर खाएं खरबूजा?
खरबूजे खाने के लिए दोपहर के खाने और नाश्ते के बीच मिड-मील नाश्ते के रूप में सबसे अच्छा है। क्योंकि यह शरीर को हाइड्रेशन देता है, तो आप इसको एक्सरसाइज के साथ-साथ अपने इलेक्ट्रोलाइट्स को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।
More Stories
जोड़ों के दर्द को दूर करने में बेहद ही असरदार है ये सामग्री
उबले हुए चावल का पानी संजीवनी बूटी
बच्चों जीवन में चाहते है खुशहाली तो बचपन से सिखाएं जीवन कौशल- डॉ तिवारी
बढ़ती उम्र में अपने शरीर को दे नई उर्जा, अपनाएं ये डाइट
बड़े बुजुर्ग आखिर क्यों देते हैं खाली पेट लहसुन खाने की सलाह?
तेजी से फ़ैल रहा है Colon Cancer, ये लाइफस्टाइल फैक्टर्स बढ़ाते हैं गंभीर बीमारी का खतरा