
हरियाणा/नई दिल्ली/अनिशा चौहान/- हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2024 घोषित कर दिया गया है। सीबीएसई, फुल फॉर्म- हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एचबीएसई परिणाम 2024 कक्षा 10 रविवार, 12 मई को घोषित किया गया है। बोर्ड ने बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर हरियाणा बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 लिंक सक्रिय कर दिया है।
95.22% रहा हरियाणा बोर्ड 10वीं पास परसेंटेज 2024
इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 2,86,714 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 2,73,015 छात्र छात्राओं ने HBSE 10th का एग्जाम पास किया है। यानी ओवरऑल पास प्रतिशत 95.22 रहा है।
हरियाणा बोर्ड 10वीं टॉपर
बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, हरियाणा (माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, हरियाणा) ने फैसला किया है कि इस साल वह टॉपर लिस्ट जारी नहीं करेगा। सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड की तर्ज पर BSEH ने भी एचबीएसई क्लास 10 टॉपर लिस्ट 2024 जारी नहीं की है।
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट चेक कैसे करें
आप दो तरीके से हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं- ऑनलाइन और ऑफलाइन। ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए ये प्रोसेस फॉलो करना होगा-
-हरियाणा बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
– होम पेज पर Haryana Board 10th Result Link 2024 मिलेगा। उसे क्लिक करें।
– अपना हरियाणा बोर्ड 10वीं का रोल नंबर भरें। एग्जाम टाइप सेलेक्ट करें। अपनी जन्म तिथि भरें और स्क्रीन पर जो कैप्चर दिखेगा वो भरें।
– सबमिट कर दें। रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
More Stories
“जो अपनी माँ को नहीं समझ सकता, वह अपनी पत्नी को कैसे समझेगा?”- आचार्य प्रेम भाटिया
पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में किया सीजफायर का उल्लंघन
चंद्रपुरी में नेपाली मजदूर ने महिला से की लूट की कोशिश, भीड़ ने जूतों से की पिटाई
बिना वेतन फिर से देशसेवा करने हेतु प्रधानमंत्री जी को भेजा ईमेल- रणबीर सिंह
यात्रियों को राहत: चारधाम हेलीकॉप्टर सेवा दोबारा शुरू, सुरक्षा कारणों से हुई थी बंद
11 मई मदर्स डे पर विशेष- मां के मातृत्वभाव से ही संतान का कल्याण