हरिद्वार की केमिकल फैक्ट्री में लगी आग से मचा हड़कंप, दमकल कर्मियों का रेस्क्यू जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
January 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरिद्वार की केमिकल फैक्ट्री में लगी आग से मचा हड़कंप, दमकल कर्मियों का रेस्क्यू जारी

हरिद्वार/अनीशा चौहान/- रविवार रात हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में स्थित इब्राहिमपुर मार्ग पर एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। यह आग इतनी भयावह थी कि कई किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार आसमान में साफ नजर आ रहा था।

बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे ग्राम इब्राहिमपुर में स्थित गणपति केमिकल फैक्ट्री में आग भड़की। देखते ही देखते फैक्ट्री धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई।

दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने बाल्टियों और पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन फैक्ट्री में रखे केमिकल के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने सिडकुल, मायापुर और अन्य फायर स्टेशनों से अतिरिक्त गाड़ियां मंगवाईं।

घटनास्थल पर एसपी सिटी पंकज गैरोला भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया है, जिसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। फैक्ट्री में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका अभी भी बनी हुई है। दमकल कर्मियों और पुलिस की टीम देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रही।

फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है, लेकिन दमकलकर्मी लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox