
नजफगढ़ मेट्रो/ बॉलीवुड /मानसी शर्मा – टीवी का पॉपुलर शो पवित्र रिश्ता का दूसरा सीजन आ रहा है। आपको बता दें की, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 1 साल बाद अब इस शो का दूसरा सीजन आ रहा है।
शो में अर्चना का किरदार पहले की तरह अंकिता लोखंडे ही निभाएंगी, लेकिन मानव का किरदार जो सुशांत सिंह जी का था वो अब शाहीर शेख निभाएगें। शाहीर शेख ने हाल ही में बताया कि वह इस शो के लिए पहले मना कर चुके थे क्योंकि उनके मन में एक डर था।

कई लोगों ने उन से कहा कि तुमने पक्का सोच लिया है कि तुम इस करेक्टर को करोगे? क्योंकि ये एक बड़ा किरदार है एक पॉपुलर और हिट शो का जिसे सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। लोगों को तुमसे बहुत ज्यादा उम्मीदें होंगी। और शाहीर शेख नर्वस हो गया थे। यहां तक उनको लगा की लोग उनको एक्सेप्ट ही नहीं करेंगे। पर फिर शाहीर ने कहा की कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती और इसी को देखते हुए मैंने शो के लिए हां कर दिया।
More Stories
पहली कक्षा में दाखिले का नया नियम तय, अब इसी उम्र के बच्चे होंगे पात्र
मन्नत’ में निर्माण को लेकर उठे सवाल, शाहरुख खान के बंगले पर पहुंचे जांच अधिकारी
ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी उठाई? यहां जानें गाड़ी छुड़ाने का आसान तरीका
PNB में 183 करोड़ का घोटाला, CBI ने मैनेजर को किया गिरफ्तार
आध्यात्मिक उन्नति से ही संभव है विश्व का कल्याण- स्वामी विवेक भारती
सीएम नायब सैनी का तोहफा: प्रदेश में बनेंगी 100 नई योग और व्यायाम शालाएं