• DENTOTO
  • सागर हत्याकांडः एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 14 गिरफ्तार

    स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

    शिव कुमार यादव

    वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

    संपादक

    भावना शर्मा

    पत्रकार एवं समाजसेवी

    प्रबन्धक

    Birendra Kumar

    बिरेन्द्र कुमार

    सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

    Categories

    April 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    April 24, 2025

    हर ख़बर पर हमारी पकड़

    सागर हत्याकांडः एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 14 गिरफ्तार

    -पहलवान सुशील का है खास, 50 हजार का था इनाम

    नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सागर धनकड़ हत्याकांड मामले में आरोपी अनिल फरार चल रहा था. उस पर 50 हजार का इनाम रखा गया था। स्पेशल सेल ने आरोपी अनिल को दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से गिरफ्तार  किया है। सागर हत्याकांड मामले में अनिल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज है।
                         सागर धनकड़ हत्याकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अनिल है जो सुशील कुमार का बेहद करीबी साथी बताया जा रहा है। सागर धनकड़ हत्याकांड मामले में आरोपी अनिल फरार चल रहा था। उसपर 50 हजार का इनाम रखा गया था। स्पेशल सेल ने आरोपी अनिल..को दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से गिरफ्तार किया है।
                          सागर धनकड़ हत्याकांड मामले में ये 14वीं गिरफ्तारी है. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच 3 अगस्त को इस मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी। ओलंपिक पदक विजेता सुशील .कुमार हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। सूत्रों के मुताबिक सागर हत्याकांड का मोटिव सुशील और सागर के बीच वर्चस्व की लड़ाई थी।. इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी का नाम सुरजीत ग्रेवाल है और उसके ऊपर भी 50 हजार का इनाम था। सुरजीत को भी रेसलर सुशील..कुमार का खास बताया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सुरजीत के हरियाणा में होने की जानकारी मिली थी। सागर हत्याकांड के बाद से ही सुरजीत फरार चल रहा था और उसके ऊपर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस के मुताबिक, स्पेशल सेल.ने सुरजीत को हरियाणा के भिवानी जिले स्थित उसके पैतृक गांव बामला से गिरफ्तार किया है।  
                               बता दें कि 4-5 मई की रात दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सुशील कुमार अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचे थे। यहां उन्होंने मारपीट की। इस मारपीट में पहलवान सागर धनखड़ बुरी तरह जख्मी हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। पिटाई करने के बाद अगले दिन से ही सुशील कुमार फरार चल रहे था। 17 दिन बाद 23 मई को सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था. फिलहाल सुशील कुमार समेत इस हत्याकांड से जुड़े कई आरोपी पुलिस हिरासत में है और तिहाड़ जेल में बंद हैं।

    About Post Author

    Subscribe to get news in your inbox