नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हिसार के लिए एयर टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए विशेष दिन है। सीएम ने कहा कि संयोग से आज मकर संक्रांति है और चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हिसार के लिए एयर टैक्सी की भी शुरुआत हो गई है।
एयर टैक्सी में पायलट समेत 4 लोग सवार हो सकेंगे। हिसार से चंडीगढ़ का सफर 45 मिनट में तय किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले चरण में 18 जनवरी को हिसार से देहरादून और तीसरे चरण में 23 जनवरी को हिसार से धर्मशाला के लिए यह सेवा शुरू की जाएगी। एयर टैक्सी को प्राइवेट टैक्सी के तौर पर भी बुक किया जा सकेगा, हालांकि इसके रेट अलग होंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि चंडीगढ़ से हिसार के लिए एयर टैक्सी के 1755 रुपये देने होंगे। टैक्सी ऑनलाइन ही बुक की जा सकेगी। केंद्र सरकार की योजना के तहत यह सेवा शुरू की गई है, जिसमें कुछ राहत केंद्र से मिलेगी।


More Stories
‘बॉर्डर 2’ के टीजर लॉन्च पर भावुक हुए सनी देओल, छलक पड़े आंसू
प्रदूषण पर मंत्री सिरसा की स्वीकारोक्ति, दिल्लीवासियों से मांगी माफी
प्रदूषण का आंखों पर असर: जलन और खुजली से बढ़ी लोगों की परेशानी
कोहरे में कई वाहनों की टक्कर, 13 की मौत, 100 से ज्यादा घायल
क्राउन प्रिंस खुद गाड़ी चलाकर पीएम मोदी को म्यूजियम ले गए
आधी रात की आग: सिधरावली में थार जलाकर फरार हुए रहस्यमयी बदमाश