नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार/यादव भावना शर्मा/- नॉर्थ पुलिस जिला के तहत वजीराबाद पुलिस ने एक खतरनाक लुटेरे वह स्नेचर को एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। अपराधी पहले भी लूट, स्नैचिंग और अवैध हथियारों के 4 मामलों में शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार अपराधी 4 दिन पहले ही दिल्ली आया था और एक टीएसआर किराए पर लेकर लूट की वारदातों को अंजाम देना चाहता था। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।
नॉर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि 13 जनवरी को एएसआई नीरज सैनी सिपाही, रमेश, अतुल और प्रताप एसएचओ वजीराबाद पूर्ण चंद्र की देखरेख और एसीपी सुरेश चंद के निर्देशानुसार बुरारी फ्लाईओवर के नजदीक वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच उन्हें एक थ्री व्हीलर आता दिखाई दिया जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन चालक आॅटो को रोकने की बजाय वहां से भागने की कोशिश करने लगा, तो पुलिस टीम में उसे काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से कुछ सवाल-जवाब किए, जिसका वह सही तरीके से जवाब नहीं दे सका। तब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो पुलिस को आरोपी के पास से एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान फैजान उर्फ हैप्पी पुत्र मेहरबान निवासी शेरपुर गांव करावल नगर दिल्ली के रूप में की है जिस का स्थाई पता जिला संभल उत्तर प्रदेश का है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि वह लूट, स्नैचिंग और अवैध हथियारों के 4 मामलों में पहले से शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी 4 दिन पहले दिल्ली में आया है और वारदात करने के लिए उसने एक टीएसआर किराए पर लिया था ताकि सवारियों को बैठाकर उनसे लूटपाट कर सके। लेकिन इसी बीच पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस बदमाष से गहनाता से पूछताछ कर रही है।


More Stories
ग्रहों के खास योग से बदलेगा इन 12 राशियों का भाग्य
जेल में बंद किन्नरों की स्वास्थ्य रिपोर्ट से हड़कंप, सीएम कार्यालय ने दिया अलर्ट
अखंड ज्योति शताब्दी समारोह में अमित शाह का बड़ा बयान
सहारनपुर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कई चौंकाने वाले राज
किश्तवाड़ में आतंकी मुठभेड़ फिर तेज, पांचवें दिन भी जारी तलाशी अभियान
विकासपुरी में आदर्श पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन, ज्ञान और अध्ययन को मिला नया केंद्र